scriptनाबालिगों बहनों के गले पर चाकू के बल पर रेप | molestation with two cousin sisters in chakeri | Patrika News

नाबालिगों बहनों के गले पर चाकू के बल पर रेप

locationकानपुरPublished: Jan 16, 2019 01:00:17 am

Submitted by:

Vinod Nigam

चकेरी के जाजमऊ क्षेत्र में हुई घटना, आरोपियों ने मौसेरी बहनों को किया अगवा और गंगा कटरी ले जाकर किया रेप, पीडि़तों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस ने शुरू की छानबीन।

molestation with two cousin sisters in chakeri

नाबालिगों बहनों के गले पर चाकू के बल पर रेप

कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ इलाके में मंगलवार एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां की रहे वाली दो मौसेरी बहनों को दबंगों ने चाकू के बल पर अगवा कर लिया रेप की घटना को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने नागालिकों को बेहोशी की हालत पर गंगा कटरी के पास फेंक कर फरार हो गए। पूरी रात दोनों बदहवाश हालत में वहीं पड़ी रहीं। राहगीरों ने किसी तरह उन्हें घर पहुंचाय। परिजन दोनों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया।

गंगा कटरी पर ले जाकर किया रेप
चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ स्थित गांव निवासी महिला अपनी सोलह साल की बेटी के साथ ही बहन की पंदह वर्षीय पुत्री के साथ रहती है। पीड़िता की मां ने बताया कि दोनों बहनें एक चारपाई पर सो रही थीं। देररात पड़ोसी युवक रवि अपने साथ बिल्लू के साथ दीवर फांदकर उसके घर के अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने नाबालिगों के साथ पहले छेड़छाड़ की। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो दोनों के गले पर चाकू लगाकर उन्हें जबरन घर से अगवा कर ले गए। युवकों ने दोनों बहनों को गंगा कटरी ले गए और पूरी रात दुष्यकर्म करते रहे।

बेहोश होने पर छोड़कर भागे
आरोपियों की दरिंदगी से दोनों बहनें बेहोश हो गई तो उन्हें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें लेकर घर गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उन्हें लेकर थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिगों को अस्पताल में एडमिट कराया। प्राथ्रमिक इलाज के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल करा घर छोड़ दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि रवि उनकी बेटी पर बेरी नजर रखता था। कईबार इसकी शिकायत मैंने उसके परिजनों से की, पर उन्होंने उसे नहीं रोका।

विरोध करने पर पीटा
पीड़िता की मां का अरोप है कि आरोपियों ने विरोध करने पर दोनों बहनों की पिटाई थी की है। बताया, रवि दबंग है और गांव में उसके खिलाफ कोई नहीं खड़ा होता। वो महिलाओं के साथ ही अन्य लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। मामले पर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित रवि व उसके साथियों पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो