script‘हम नहीं सुधरेंगे’ थानेदार साहब, फिर महिला से की छेड़छाड़ | molestation with woman during going to temple in kanpur | Patrika News

‘हम नहीं सुधरेंगे’ थानेदार साहब, फिर महिला से की छेड़छाड़

locationकानपुरPublished: Oct 09, 2019 08:23:54 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

स्लोगन लिखी टीशर्ट पहनकर महिला को दबोचा,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शोहदे को गिरफ्तार किया।

‘हम नहीं सुधरेंगे’ थानेदार साहब, फिर महिला से की छेड़छाड़

‘हम नहीं सुधरेंगे’ थानेदार साहब, फिर महिला से की छेड़छाड़

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र स्थित एक शोहदा सुर्खियों में है। शातिर टीशर्ट में बकाएदा लिखवाया हुआ है कि ‘हम नहीं सुधरेंगे’ महिलाओं के साथ ऐसे ही छेड़छाड़ करते रहेंगे। मंगलवार को उसने ने जो लिखा वह कर दिया। मंदिर से घर वापस जा रही महिला को बुरी नीयत से शोहदे ने दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने पुलिस में जाकर मामला दर्ज करवाया दिया है।

महिला के साथ की छेड़छाड़
न्यूआजाद नगर चैकी क्षेत्र निवासी फैक्ट्री कर्मी की 32 वर्षीय पत्नी मंगलवार शाम गंगापुर स्थित महादेवन मंदिर जा रही थी। पड़ोस के रहने वाले सोनू गिरी ने रास्ते में सूनसान जगह पर महिला को बुरी नियत ने दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर एकत्र भीड़ को देख शोहदा भाग निकला। पीड़िता पति के संग पहले आरोपी के घर गई, लेकिन उल्टा परिजन उसे बुरा-भला कह कर भगा दिया।

दर्ज करवाई रिपोर्ट
पीड़िता अपने पति को लेकर थाने गई और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच मोहल्ले के अन्य लोग भी थाने पहुंच गए और शोहदे की दबंगई के बारे में पुलिस को बताया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शोदहा आएदिन महिला, युवतियों के साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जान से मारनी की धमकी देता है।

दरोगा जी बंद कराएं बिक्री
आरोपी ने पुलिस कस्टडी के दौरान बताया कि उसने बाजार से हम नहीं सुधरेंगे लिखी टीशर्ट खरीदी थी। इस बीच शातिर स्लोगन को लेकर हंसने लगा और कहा कि दरोगा जी पहले बाजार में ऐसी टीशर्ट की बिक्री बंद कराएं। फिर हम पर कार्रवाई करें। हलांकि आरोपी महिला के आरोप झूठ बता रहा है। मामले पर थाना प्रभारी सुखराम सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो