scriptबारिश के बाद आम हो जाएगा खास, पैदावार हुई कम, बढ़ जाएंगे दाम | Mood swings, increased prices | Patrika News

बारिश के बाद आम हो जाएगा खास, पैदावार हुई कम, बढ़ जाएंगे दाम

locationकानपुरPublished: Jun 24, 2019 01:29:01 pm

पिछली साल के मुकाबले आधा ही हुआ उत्पादन, बाजार में महंगाई का अभी से ही दिख रहा असर

mango

बारिश के बाद आम हो जाएगा खास, पैदावार हुई कम, बढ़ जाएंगे दाम

कानपुर। आम का स्वाद लेना है तो अभी मौका है, वरना बारिश के बाद यह खास हो जाएगा। उत्पादन कम होने से इस बार आम डेढ़ गुना महंगा है और बारिश के बाद इसके दाम और चढ़ जाएंगे। फल आढ़तियों ने बारिश के बाद दाम दोगुने होने की आशंका जताई है।
५० फीसदी कम हुई पैदावार
पिछली सीजन के मुकाबले इस बार आम की पैदावार में ५० फीसदी की गिरावट आई है, जिसके चलते दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं और उस पर बारिश के बाद दाम और चढ़ सकते हैं। इस समय बाजार में आम जिस भाव पर बिक रहा है वह पिछली साल के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा है।
देश की बड़ी मंडी है शहर में
शहर में देश की बड़ी फलों की मंडी है, जहां से आम पूरे देश में सप्लाई होता है। खासतौर पर उन्नाव के सफीपुर और मलिहाबाद में पैदा होने वाला आम अपनी मिठास के लिए पूरे देश में लोगों की पसंद बना हुआ है। कानपुर की मंडी में इन आमों की ज्यादा मांग है।
ये प्रजातियां भी बनीं पसंद
आम के शौकीनों के लिए बाजार में अलग-अलग प्रजातियां आई हैं। जिसमें सफेदा, लंगड़ा, चौसा, फजली और बनारसी आम लोगों को खूब भाता है। दशहरी के बाद आम की ये प्रजातियां भी बाजार में आना शुरू हो गई हैं। इनका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
इस भाव पर बिक रहा आम
अभी बारिश शुरू न होने से बाजार में आम के भाव स्थिर हैं। इस समय अच्छी क्वालिटी का आम थोक बाजार में २२ से २५ रुपए प्रतिकिलों के भाव पर बिक रहा है। जबकि हल्की क्वालिटी का आम १८ से २० रुपए किलो पर मिल रहा है। जबकि फुटकर बाजार में आम ३० से ५० रुपए किलो के भाव पर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो