कानपुर

खजांची की मां बोली अखिलेश यादव मेरे मसीहा है, उनके आने के बाद ही कटेगा केक

खजांचीनाथ की मां सर्वेसा देवी ने आरोप लगाया कि विगत वर्षों में कालोनी के रुपये सरदारपुरवा के ग्राम प्रधान डकार गए। यहां तक कि कोटेदार के यहां से राशन मिलता था, वह भी बंद करा दिया गया। हालात बद से बदतर हो गए हैं।

कानपुरDec 02, 2018 / 12:09 am

Arvind Kumar Verma

खजांची की मां बोली अखिलेश यादव मेरे मसीहा है, उनके आने के बाद ही कटेगा केक

कानपुर देहात-नोटबन्दी के दौरान बैंक में जन्मे कानपुर देहात के खजांची नाथ का कल जन्मदिन है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाने की योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने खजांची के जन्मदिन पर विशेष उपहार देने की ठान ली थी। बदहाली की जिंदगी जी रहे खजांची नाथ के परिवार को उन्होंने उसके जन्मदिन पर दो आधुनिक तकनीक से निर्मित आवास गिफ्ट करने का मन बनाया था, जो दो दिन पहले भेज दिए थे। दोनों आवास स्थापित हो चुके है। जिनमे से एक खजांची के पैतृक गांव सरदार पुरवा एवं दूसरा उसके ननिहाल अनन्तपुर धौकल में तैयार हो चुका है। हालांकि कल उसके जन्मदिन पर स्वयं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने की सूचना सपाइयों को प्राप्त हुई तो सपाई फूले नही समा रहे हैं।
 

हालांकि सपा के जिलाध्यक्ष ने देर शाम तक इसकी पुष्टि नहीं की लेकिन सपाई खजांची के जन्मदिन की तैयारी में भरपूर तरीके से जुटे हैं। देखा जाए तो खजांची को उपहार में मिले दोनों आवास सपाई रंग में रंग चुके है। जब खजांची के जन्मदिन के बारे में खजांची की मां सर्वेसा देवी से बात की तो उन्होंने बताया कि वह खजांची का जन्मदिन उसके ननिहाल अनन्तपुर धौकल गांव में ही मनाएगी। उनका कहना है कि ससुराल में ससुराली उसको परेशान करते हैं। मारपीट करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान भी कोई मादा नहीं करते है। सौतेला व्यवहार करते हैं।
 

आरोप लगाया कि विगत वर्षों में कालोनी के रुपये ग्राम प्रधान डकार गए। यहां तक कि कोटेदार के यहां से राशन मिलता था, वह भी बंद करा दिया गया। हालात जब बद से बदतर हो गए तो सर्वेसा अपने मायके अनन्तपुर धौकल रहने लगी। जहां पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह उर्फ नीरू ने हर संभव मदद की है। इसके चलते वह खजांची का जन्मदिन यहीं मनाएगी। सर्वेसा से पूंछने पर उसने बताया कि अखिलेश यादव उनके लिए मसीहा है। वह 2 दिसंबर को तभी केक कटवाएगी जब स्वयं अखिलेश यादव यहां आएंगे। फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर सपाई पूरी तैयारी जार चुके हैं।

Home / Kanpur / खजांची की मां बोली अखिलेश यादव मेरे मसीहा है, उनके आने के बाद ही कटेगा केक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.