script25 साल बाद एचबीटीयू में फिर से शुरू होंगे यह दोनों कोर्स | MTech course in paint and plastic will start again in HBTU | Patrika News

25 साल बाद एचबीटीयू में फिर से शुरू होंगे यह दोनों कोर्स

locationकानपुरPublished: Feb 21, 2020 03:41:53 pm

सभी सात प्रमुख ब्रांचों में होंगी अब ६०-६० सीटेंनए सेमेस्टर में अब ज्यादा छात्रों को मिलेगा प्रवेश

२५ साल बाद एचबीटीयू में फिर से शुरू होंगे यह दोनों कोर्स

२५ साल बाद एचबीटीयू में फिर से शुरू होंगे यह दोनों कोर्स

कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी संस्थान में २५ साल पहले बंद किए गए दो विषयों की पढ़ाई फिर से शुरू होगी। यह जानकारी एचबीटीयू में दो साल पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में गुरुवार को कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने दी। इसकी मांग पिछले काफी समय से हो रही थी, जिसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका था। इसे मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा कई विषयों की सीटें भी बढ़ाई जा रही हैं। जिससे प्रवेश की मारामारी कम होगी।
शुरू होंगे यह दो कोर्स
एचबीटीयू के कुलपति ने बताया कि नए सेमेस्टर से संस्थान में पेंट और प्लास्टिक में एमटेक शुरू होगा। उन्होंने बताया कि २५ साल पहले 1994 और 1995 में पेन्ट और प्लास्टिक में एमटेक बंद हो गया था। जिससे छात्रों को निराश होना पड़ा था। इस विषय में पढऩे वाले इच्छुक छात्रों की संख्या अच्छी खासी है। उनकी मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के अंतर्गत दोनों विषयों में फुल टाइम रेगुलर एमटेक पाठ्यक्रम 2020-21 के नए सेमेस्टर में शुरू होगा।
सीटें बढ़ाई जाएंगी
एचबीटीयू के सभी सात प्रमुख ब्रांचों की सीटें बढ़ाकर 60-60 की जाएंगी। इसके लिए विवि प्रशासन एआईसीटीई में आवेदन करेगा। स्वीकृति मिलने पर नए सेमेस्टर से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, सिविल और केमिकल ब्रांचों में ज्यादा छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
अगले साल शताब्दी वर्ष
अगले वर्ष विश्वविद्यालय के १०० वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एचबीटीयू के कुलपति ने बताया कि शताब्दी वर्ष पर भव्य समारोह होंगे। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें छात्रों को भी अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। 24 फरवरी को सलाहकार समिति की बैठक में विवि के विकास पर अहम फैसले लिए जाएंगे।
एचबीटीयू में होगा केमकॉन
इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिकल कोलकाता का नामचीन वार्षिकोत्सव केमकॉन का आयोजन केवल आईआईटी, एनआईटी और नामचीन विश्वविद्यालय में होता है। इस बार दिसंबर 2021 में यह आयोजन एचबीटीयू में होगा, जो एक हफ्ते तक चलेगा। इसमें कई हस्तियों के नाम पर नामचीन हस्तियां लेक्चर देंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो