scriptएक ही स्थल पर विवाह और निकाह हुए संपन्न, पढ़े गए मंत्र और आयतें, 159 जोड़ों के सपने हुए साकार | Mukhyamantri Samuhik Vivah In Kanpur Dehat | Patrika News

एक ही स्थल पर विवाह और निकाह हुए संपन्न, पढ़े गए मंत्र और आयतें, 159 जोड़ों के सपने हुए साकार

locationकानपुरPublished: Feb 26, 2021 06:52:56 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

जिलाधिकारी की अध्यक्षता विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी के राज्यमंत्री ने किया।

एक ही स्थल पर विवाह और निकाह हुए संपन्न, पढ़े गए मंत्र और आयतें, 159 जोड़ों के सपने हुए साकार

एक ही स्थल पर विवाह और निकाह हुए संपन्न, पढ़े गए मंत्र और आयतें, 159 जोड़ों के सपने हुए साकार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. यूपी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah) कई गरीब कन्याओं के सपने साकार कर रही है। इसी के तहत कानपुर देहात में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जनपद की सभी तहसीलों में किया गया, जिसमे 159 जोड़े वैवाहिक संबंधों में बंधे, जिसमें मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। सभी का विवाह उनके रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गये। वहीं जिला मुख्यालय माती के ईको पार्क में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र की अध्यक्षता विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी के राज्य मंत्री अजीत पाल (Rajyamantri Ajeet Pal) ने किया।
विवाह कार्यक्रम में बहुत ही मनोरम दृश्य रहा जब एक ओर वेद मंत्रों के साथ विवाह हो रहा था। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया जा रहा था, जो अनोखी मिशाल पेश कर रहा था। कार्यक्रम में राज्यमंत्री, जिलाधिकारी (DM Kanpur Dehat), पुलिस अधीक्षक और सीडीओ सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मंगल भविष्य की कामना की। राज्यमंत्री अजीत पाल ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सीएम योगी की जमकर तारीफ की और कहा कि प्रदेश सरकार इसी तरह और भी लाभकारी योजनाओं के द्वारा गरीबों, किसानों और मजदूरों को लाभान्वित कर रही हैं।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गरीब कन्याओं के लिए यह योजना चलाई है, जो कारगर साबित हो रही है। इसी के चलते आज जनपद में सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 159 जोड़ो का विवाह रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे। जिनका मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कराया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम गरीब लोगों के लिए अहम साबित हो रहे हैं। साथ ही दहेज रहित विवाह को बढ़ावा मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो