scriptलॉकडाउन में इन परिवारों के लिए मसीहा बनी नगर पालिका, घर पहुंचे तो खिल उठे इनके चेहरे | Municipality became the messiah for these families in lockdown here | Patrika News

लॉकडाउन में इन परिवारों के लिए मसीहा बनी नगर पालिका, घर पहुंचे तो खिल उठे इनके चेहरे

locationकानपुरPublished: Mar 28, 2020 08:04:13 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

ऐसे लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

लॉकडाउन में इन परिवारों के लिए मसीहा बनी नगर पालिका, घर पहुंचे तो खिल उठे इनके चेहरे

लॉकडाउन में इन परिवारों के लिए मसीहा बनी नगर पालिका, घर पहुंचे तो खिल उठे इनके चेहरे

कानपुर देहात-कोरोना वायरस फैलने से देश के प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया। जहां आज लॉकडाउन के चौथा दिन है। इन हालातो में दैनिक मजदूरी एवं रोजाना कमाने खाने वाले परिवारों पर मुसीबतें टूट पड़ी हैं। लॉकडाउन होने के चलते ऐसे लोगों को अपने को खाना खिलाने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए ऐसे गरीब परिवारों का पेट भरने के लिए कानपुर देहात के नगर निकाय, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय प्रशासन को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। जिसके बाद झींझक सहित अन्य नगर निकाय में भोजन सामग्री वितरित की गई।
जिले के जिलाधिकारी द्वारा कहा गया है कि ऐसे भूंखे परिवारों को भोजन सामग्री देने के लिए किसी को कोई भी पास की आवश्यकता नहीं है। इसके चलते कानपुर देहात के झींझक नगर में पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने गरीब परिवारों को राशन के पैकेट उपलब्ध कराए। जिसमें सब्जी, आटा, चावल वमसाले आदि सामान है। दरअसल लौहपिटवा समुदाय के कुछ गरीब परिवार सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे हैं। साथ ही कई गरीब परिवार नगर में अन्य जगह निवास कर रहे हैं। लॉकडाउन होने के चलते कई परिवार भूखों रह रहे थे। जिसे देखकर झींझक नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तोष त्रिपाठी व नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत ने ऐसे परिवारों को आटा, दाल, चावल सहित अन्य सामान दिया गया।
सन्तोष त्रिपाठी ने बताया कि हमारे नगर में कोई परिवार भूखा नहीं सोएगा। हमने गरीब परिवारों को लिस्ट बनवा दी है। इस महामारी से बचने के लिए देश संकट मे है और जल्द कोरोना वायरस को जड़ से भगाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो