scriptमुस्लिम महिलाएं अब अकेले भी जा सकेंगी हज करने लेकिन गर्भवती महिलाओं पर पाबंदी | Muslim women will now be able to go to Haj without man women happy | Patrika News

मुस्लिम महिलाएं अब अकेले भी जा सकेंगी हज करने लेकिन गर्भवती महिलाओं पर पाबंदी

locationकानपुरPublished: Nov 16, 2021 10:24:54 pm

Haj without male guardian – हज की इच्छा रखने वाली महिलाएं अब बिना पुरुष के हज पर जा सकेंगी। सऊदी अरब के साथ केंद्र सरकार ने भी मुस्लिम महिलाओं को राहत प्रदान की है। पर गर्भवती महिला पर हज यात्रा के लिए पाबंदी लगा दी गई है। इस नए फैसले से महिलाओं में खुशी की लहर हैं।

मुस्लिम महिलाएं अब बिना पुरुष के जाए सकेंगी हज, खुशी से झूमी महिलाएं

मुस्लिम महिलाएं अब बिना पुरुष के जाए सकेंगी हज, खुशी से झूमी महिलाएं

कानपुर. हज नियमावली की नई गाइडलाइन के अनुसार अब बिना महरम के चार महिलाएं एक साथ हज पर जा सकेंगी। अभी तक नियम था कि अगर कोई महिला हज पर जाना चाहती है तो उसे अपने साथ एक महरम (mahram) को रखना जरूरी था। पर अब नए नियम में हज जाने वाली महिलाओं को राहत दी गई है। हज जाने के लिए चार महिलाओं का समूह बनाया जाएगा। साथ ही इन महिलाओं की उम्र 45 से 65 वर्ष तय की गई है। इसके साथ गर्भवती पर हज यात्रा के लिए बैन लगा दिया गया है। इस नए फैसले से महिलाएं खुश हैं।
नई व्यवस्था :- सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने वर्ष 2018 में नई व्यवस्था बनाई। जिस पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने भी हज नियमावली में कई बदलाव किए हैं। बदलाव तो हुए हैं पर बदली व्यवस्था में हज पर जाने के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की दो डोज लगवाना और प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी :- हज-2022 के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। हज कमेटी आफ इंडिया ने कोविड प्रोटोकाल को लेकर बनाए नए नियमों के अनुसार, हज की तैयारी शुरू कर दी है। आवेदन फार्म हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in व मोबाइल पर हज कमेटी आफ इंडिया के हज ऐप पर भरे जा रहे हैं।
इन्हें कहते हैं महरम :- शरीयत के अनुसार महरम उस पुरुष रिश्तेदार को कहते हैं जिससे महिला का निकाह जायज नहीं है। हज पर किसी महरम यानी पुरुष संरक्षक का महिला के साथ जाना जरूरी होता था लेकिन अब महिलाओं को बिना महरम भी हज पर जाने की इजाजत मिल गई।
क्या कहता है शरीयत? :- शरीयत के अनुसार एक महिला 78 किलोमीटर से अधिक की यात्रा अकेले नहीं कर सकती है। अगर उसे इससे अधिक यात्रा करनी है तो उसके साथ पुरुष साथी का होना ज़रूरी है।
महरम कौन है? :- मेहरम का मतलब है पिता, भाई, बेटा… (जिसके साथ वो शादी नहीं कर सकती हैं)।

हज यात्रा के नए नियम :-

1. कोरोनारोधी वैक्सीन की दो डोज जरूरी।
2. 65 वर्ष से अधिक आयु वाली महिला को अनुमति नहीं।
3. 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं को बिना महरम मंजूरी।
4. गर्भवती महिलाओं पर बैन।
5. हज पर जाने के लिए चार महिलाओं का बनेगा ग्रुप।
6. हज के लिए स्वयं या ई-सुविधा केंद्र पर आवेदन शुरू।
7. हज यात्रा 36 से 42 दिन की होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो