कानपुर

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, अपराधियों के आगे पुलिस ने किया सरेंडर।

कानपुरOct 20, 2019 / 04:27 pm

Vinod Nigam

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग

कानपुर। पहले पुष्पेंद्र फिर कांग्रेस नेता शोएब खानऔर दो दिन पहले लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या अपराधियों ने की है। इससे प्रदेश में खौफ का महौल है। कानून-व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करें। ये बात रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्रिका के साथ खास बातचीत के दौरान कही।
यूपी में अपराध चरम पर
नरेश उत्तम ने कहा कि पिछले ढाई सालों से प्रदेश में गुंडाराज, माफियाराज है। अपराधी दिनदहाड़े लोगों की हत्या कर देते हैं तो वहीं घरों में डाकें और महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। खुद सुप्रीम कोर्ट ने भी योगी सरकार पर तिप्पणी की है। ऐसे में हमारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांग है कि इस जनविरोधी सरकार को बर्खास्त करें।
पुष्पेंद्र का फर्जी एनकाउंटर
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने झांसी में पुष्पेंद्र यादव पर सवाल खड़े करते हुए इसी फर्जी करार दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि पुलिस ने पुष्पेंद्र को पकड़ कर हत्या की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पे इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। लेकिन योगी सरकार नहीं मानीं। पुलिस भाजपा नेताओं के इशारों पर निर्दोश लोगों की हत्या कर रही है। 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए हर एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी।
राजधानी में हत्या
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी में अपराधी कमलेश तिवारी की हत्या कर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने बचाव के तहत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि कमलेश के परिजन एक भाजपा नेता का नाम हत्याकांड में ले रहे हैं। जनता को अब सरकार और पुलिस से भरोसा उठ गया है। हमारी मांग है कि कमलेश हत्याकांड की जांज सीबीआई य हाईकोर्ट के जरिए कराई जाए।
कानपुर कांग्रेस के नेता की हत्या
नरेश उत्तम ने कहा कि कुछ दिन पहले कानपुर के चकेरी क्षेत्र के केडीए कालोनी निवासी कांग्रेस नेता शोएब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यदि कानपुर की बात की जाए तो यहां आएदिन अपराधी लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। वहीं योगी की पुलिस बेगुनाह लोगों को पकड़ कर उनके पैर में गोली मार रही है। समाजवादी पार्टी जल्द ही योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
ढाई साल में सबसे ज्यादा हत्याएं
सपा प्रदेश अघ्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। यहां तक कि बलात्कार व छोटी बच्चियों के साथ घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है।ऐसे में योगी सरकार को बनें रहने का कोई हक नहीं है। सपा प्रदेश ने बताया कि यूपी में पिछले ढाई साल में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं। हिरासत में मौतों का आकड़ा बढ़ा है। वहीं, किसानों की कर्ज माफी पर कहा कि इससे किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है। पिछले ढाई साल में कई किसानों ने आत्महत्या की है।
तहसीलों में करेंगे प्रदर्शन
सपा प्रदेश ने कहा कि प्रदेश में कोई व्यापार नहीं चल रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का विरोध हो रहा है। भ्रष्टाचार को लेकर नरेश उत्तम ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जीरो टॉलरेंस है तो ये बताना चाहिए कि आखिर मंत्रियों को क्यों हटाया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली के बाद समाजवादी पार्टी तहसीलों पर धरना देगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यूपी में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेंगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.