scriptदिल्ली चुनाव को लेकर बोले यूपी के सपा प्रदेश अध्यक्ष, रजाई-चारपाई-गोली की बोली पर जनता का जवाब | naresh uttam statement on delhi assembly election results live update | Patrika News

दिल्ली चुनाव को लेकर बोले यूपी के सपा प्रदेश अध्यक्ष, रजाई-चारपाई-गोली की बोली पर जनता का जवाब

locationकानपुरPublished: Feb 11, 2020 08:39:33 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

आम आदमी पार्टी की बड़त पर नरेश उत्तम ने कहा, बांटने के बजाए विकास के नाम पर जनता ने किया वोट, भाजपा के धुव्रीकरण की रणनीति हुई फेल।

दिल्ली चुनाव को लेकर बोले यूपी के सपा प्रदेश अध्यक्ष, रजाई-चारपाई-गोली की बोली पर जनता का जवाब

दिल्ली चुनाव को लेकर बोले यूपी के सपा प्रदेश अध्यक्ष, रजाई-चारपाई-गोली की बोली पर जनता का जवाब

कानपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार की सुबह से मतगणना का कार्य जारी है। जिस पर देश की सभी राजनीतिक दलों की नजर है। रूझानों में आम आदमी पार्टी की बढ़त पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कहा कि अब देश को बांटने, रजाई, चारपाई, गोली की गोली बोलने वाले को जनता ने वोट के जरिए करारा जवाब दिया है। अब विकास के नाम पर ही जनता सरकार चुनेंगी। 2022 के यूपी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी और योगी की रवानगी होगी।
विकास के नाम पर वोट
नरेश उत्तम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव को दो धर्मो में बांटने का प्रयास किया। खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चुनावी सभाओं में विकास के बजाए चारपाई, रजाई, शहीनबाग और बजरंगबली पर अपने भाषण देते रहे। जिसका जवाब दिल्ली की जनता ने वोट के जरिए उन्हें अपना जवाब दे दिया। सपा प्रदेश चीफ ने कहा कि भगवान श्रीराम और बजरंगबली नाम भाजपा के नेता सिर्फ चुनाव के वक्त लेते हैं। कहा, आम आदमी पार्टी ने सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के नाम पर जनता के पास गए और उन्हें वोट भी मिलें।
2022 में सपा की बनेंगी सरकार
स्पा चीफ ने कहा कि दिल्ली चुनाव ने देश व अन्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। कहा, 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी से भी योगी सरकार की रवानगी तय हैं। समाजवादी विचारयात्रा के दौरान जनता ने खुलकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार के कार्यो के बारे की प्रशंसा की। उपुचनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी घर-घर जा रही है और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठ का पोल खोल रही है। यूपी में भाजपा का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के साथ है।
फिर भी हार गई भाजपा
यूपी सपा चीफ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य लम्बे समय से ठप्प है। जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री अपने राज्य की चिंता छोड़कर दूसरे प्रदेशों में भाजपा के प्रचार में जुटे रहते हैं। उनकी चिंता अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार बनाने की है। बावजूद वहां की जनता इन्हें नकार रही है। झारखंड के बाद अब दिल्ली के चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होने जा रही है। नरेश उत्तम ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी 60 के आसपास सीटें जीतेगी।
कनून-व्यवस्था का हाल-बेहाल
नरेश उत्तम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जेलों में अपराधी बंदियों की दबंगई चल रही है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। सपा यूपी चीफ ने कहा कि समाज में आज जो तनाव है उसके पीछे भाजपा की समाज को बांटने वाली नीतियां हैं। हर कोई परेशान है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है जो विकास कार्य समाजवादी सरकार में चल रहे थे उन्हें भी अवरुद्ध कर दिया गया है। अब तक के पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसका उल्लेख किया जा सके। भाजपा सरकार से पीड़ित लोग इस सच्चाई से अवगत है। इंतजार सिर्फ 2020 का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो