scriptआखिर क्या हुआ था उसके साथ कि उसने दिनदहाड़े खुद को जिंदा आग के हवाले कर दिया | new marry lady sensitive cought fire self blemmed kanpur dehat | Patrika News

आखिर क्या हुआ था उसके साथ कि उसने दिनदहाड़े खुद को जिंदा आग के हवाले कर दिया

locationकानपुरPublished: May 16, 2019 01:20:22 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

घटना के बावत मृतका के पति पर हत्या का आरोप मायके पक्ष के लोगों ने लगाया है।

aag se maut

आखिर क्या हुआ था उसके साथ कि उसने दिनदहाड़े खुद को जिंदा आग के हवाले कर दिया

कानपुर देहात-शराब ने एक और महिला को निगल लिया, जिससे विवाहिता के वैवाहिक जीवन के सपने जलकर राख हो गए। जिले के रसूलाबाद क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में उस समय हाहाकार मच गया। जब संदिग्ध हालातों में एक नवविवाहिता की आग से जलकर मौत हो गयी। घटना के बावत मृतका के पति पर हत्या का आरोप मायके पक्ष के लोगों ने लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति सुरेंद्र गौतम शराब का लती है, उस समय घर पर वह नही था। वृद्ध मां आंख से दिव्यांग होने के चलते एक कमरे में थी। तभी अचानक चीख पुकार की आवाज़ सुनकर मोहल्ले के लोगों ने जाकर देखा तो वह बुरी तरह आग से जल चुकी थी। सूचना पर पहुंचे पति ने यूपी डायल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष से पिता कुँवरलाल को बुलवा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने लगी। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में विवाहिता प्रेमलता घर मे अकेली थी। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पति बाहर थे और दिव्यांग सास घर के कमरे में बैठी थी। जानकारी के मुताबिक तभी उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। लपटों से घिरने पर उसकी चीखें निकल गयी। चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे। देखकर लोग दंग रह गए। पति के पहुंचने पर वह दम तोड़ चुकी थी। मलखानपुर निवासी मृतका के पिता कुँवरलाल ने बताया कि बीती 4 साल पहले अपनी बेटी प्रेमलता का विवाह ब्राह्मण गांव के सुरेंद्र गौतम से किया था। शादी के पहले पिता को नही पता था कि उसका दामाद शराब का आदी है।
मृतका के पिता का आरोप है कि शराब पीकर वह रोज पुत्री के साथ मारपीट करता था। अभी कुछ दिन पहले उसने बाइक खरीदने के लिए बेटी से मायके से रुपये लाने को कहा, इस पर मैंने असमर्थता जताई। जिसके बाद उसने बेटी के साथ मारपीट की। कई बार समझाया लेकिन वह नही सुनता था। इतनी बड़ी घटना हो जाएगी इसका अंदाजा उसे नही था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ललित कुमार हमराहियों सहित मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मायके व ससुराली पक्ष में समझौते की बात चल रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो