Weather update - गिरते तापमान से आने वाले 3 दिनों में बढ़ेंगी मुश्किलें
- दिन और रात के तापमान में आया काफी अंतर
- सर्दी का एहसास निकल गए गर्म कपड़े
- सावधानी की जरूरत

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दिन व रात के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। दिन में तेज धूप तो रात में सर्द हवाएं लोगों को ठिठूरनें को मजबूर कर देंगीं। इस दौरान आंशिक बादल की भी छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कोहरा लोगों को परेशान करेगा। न्यूनतम तापमान में आ रहे लगातार गिरावट से जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है। रात में गिरते टेंपरेचर का असर दिन में भी देखने को मिलेगा।
रात का औसत तापमान 14 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार 6 नवंबर को दिन का तापमान 30 डिग्री बताया जा रहा है वही रात का तापमान आधे से भी ज्यादा गिरकर 14 डिग्री पहुंच रहा है। इसी प्रकार 7 नवंबर को दिन का तापमान 29 को रात का 14 डिग्री रहने की संभावना है। यही स्थिति 8 नवंबर दिन रविवार को भी रहने की संभावना बताई गई है। उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई पढ़ने लगा। दिन में भी धुंध छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं रात में धुंध छाए रहने की आशंका है।
दिखने लगा गिरते तापमान का असर
गिरते तापमान का असर भी दिखाई पड़ने लगा है जब लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े दिखाई पड़ने लगे वही कोहरा वाहन चालकों को भी ठंड का एहसास करा रहा है जनपद के हमीरपुर, फतेहपुर, लखनऊ सहित शहर के अंदर के मार्गों पर कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को लाइट जला कर चलना पड़ रहा है।
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज