scriptसपा परिवार के अंदर नहीं रार, बीजेपी को हराने के लिए दल तैयार: नरेश उत्तम | No conflict in SP Family Group ready to defeat BJP - Naresh Uttam | Patrika News

सपा परिवार के अंदर नहीं रार, बीजेपी को हराने के लिए दल तैयार: नरेश उत्तम

locationकानपुरPublished: Nov 11, 2017 10:11:02 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों को झूठें वादे दिखाकर सरकार बना ली, जिनकी पोल धीरे-धीरे खुल रही है।

naresh uttam

naresh uttam

कानपुर। निकाय चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में महौल बनाने के लिए शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कानपुर पहुंचे। गंगापुल पर सपाईयों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पद्रेश अध्यक्ष इसके बाद गुजैनी पहुंचे और लोगों से मेयर कैंडीडेट माया गुप्ता को विजयी बनाने की अपील की। नरेश उत्तम ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी परिवार के अंदर रार नहीं है। नेता जी का दल भाजपा को निकाय चुनाव में पटखनी देकर इनकी रवानगी की पटकथा लिखेगा। नरेश उत्तम ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों को झूठें वादे दिखाकर सरकार बना ली, जिनकी पोल धीरे-धीरे खुल रही है। यूपी में विकास की जगह भाजपाई नफरत की खेती उगा रहे हैं, जिसका अंत समाजवादी करने के लिए सडक पर उतर आए हैं। निकाय के बाद लोकसभा में भगवाधारियों को सपाई हरा देंगे और देश व प्रदेश में सेकुलरवादियों की सरकार बनेंगी।
विकास नहीं नफरत फैला रहे भाजपाई
निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर आज शाम को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कानपुर पहुंचे। यहां सपाईयों ने उनका स्वागत किया। गुजैनी में एक जनसभा को संबोधित कर माया गुप्ता को वोट देने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आठ माह की योगी सरकार ने एक भी विकास का कार्य नहीं किया। वो नफरत फैलाकर निकाय चुनाव फतह करने में जुटे हैं। सीएम अयोध्या में जाकर रामलीला का मंचन तो करते हैं, लेकिन सूबे में बेमौत मर रहे बच्चों की रोकथाम पर बोलने से कतराते हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि यूपी से भाजपा को समाजवादी उखाड़ फेकेंगे और इसका आगाज निकाय चुनाव में होगा। नरेश उत्तम ने ख्ुलकर कहा कि समाजवादी परिवार एक है और नेता जी के सपनों को साकार करने के लिए जुटे हैं।
शिवपाल अखिलेश के साथ, करेंगे चुनाव प्रचार
नरेश उत्तम ने कहा कि ही घर में विवाद होते हैं और सुलझा लिए जाते हैं। परिवार के अंदर जो गलतफहमियं थीं वो दूर कर ली गई हैं। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव हमारे नेता हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। पार्टी को जहां लगेगा कि उनकी जरूरत है तो वो वहां चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं पर बोलते हुए कहा कि हां कुछ कार्यकर्ता नाराज हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। सपा में एक ही गुट है, दूसरा गुट कभी हमारे यहां पैदा ही नहीं हुआ।
यूपी में आठ सीएम कर रहे काम
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि प्रधानमंत्री यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भाषणों में सपा सरकार पर आरोप लगाते थे कि यहां पांच मुख्यमंत्री हैं। लेकिन आठ माह की योगी सरकार में आठ सीएम काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के सीएम योगी तो रिमोट हैं और उनको दिल्ली से पीएम और अमित शाह चला रहे हैं। नरेश उत्तम ने कहा कि सपा सरकार ने पांच साल में यूपी का विकस किया। युवाओं को लैपटॉप दिए, तो बेराजगारों की नोकरियां दीं। लेकिन आठ माह की योगी सरकार बताए कि उन्होंने क्या किया। अखिलेश सरकार के बनवाए एक्सप्रेस-वे पर पीएम जेट विमान उतरा रहे हैं। साथ ही पूर्व की सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर सीएम योगी चला रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो