scriptविकास दुबे के खास गुर्गे शिवम सहित 6 पर लगेगा NSA, बिकरू में पुलिस पर बरसाई थी गोलियां | nsa against shivam dubey accused of bikru case | Patrika News

विकास दुबे के खास गुर्गे शिवम सहित 6 पर लगेगा NSA, बिकरू में पुलिस पर बरसाई थी गोलियां

locationकानपुरPublished: Apr 14, 2021 06:13:29 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

02 जुलाई 2020 की रात शिवम दुबे ने Bikru गांव में पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां और हथगोले बरसाये थे

bikru case
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. बिकरू कांड (Bikru Case) को अंजाम देने वाले विकास दुबे के खास गुर्गे शिवम दुबे के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) होगी। एनएसए की प्रक्रिया को पूरी कर फाइल जिलाधिकारी को भेज दी गई है। सभी की फाइलें तैयार की जा रही है। डीएम की संस्तुति के बाद शासन को सौंपी जाएगी। शिवम दुबे के अलावा पांच और आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जानी है। 02 जुलाई की रात को बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमलावरों में एक शिवम दुबे भी था, जिसने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां और हथगोले बरसाये थे।
दो जुलाई 2020 की रात को कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की घेरकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस टीम विकास दुबे को पकड़ने गई थी। कुछ दिन बाद विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। कई उसके गुर्गे या तो एनकाउंटर में मारे गये थे या फिर जेल में बंद हैं। बिकरू कांड के 43 आरोपित जेल में है। इनमें से एक 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश शिवम दुबे भी है, जिसने एसटीएफ को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने शिवम दुबे को रिमांड में लिया था। बताया जा रहा है कि दो जुलाई रात बिकरू गांव में जो कुछ भी हुआ उसका असली जिम्मेदार शिवम ही था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो