scriptजिले में एक के बाद एक कोरोना मरीजों की संख्या हुई दस, स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ी | Number of corona patients in the district was ten, know | Patrika News

जिले में एक के बाद एक कोरोना मरीजों की संख्या हुई दस, स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ी

locationकानपुरPublished: May 24, 2020 11:48:27 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

फिलहाल अब स्वास्थ टीम महिला के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुटी है।

जिले में एक के बाद एक कोरोना मरीजों की संख्या हुई दस, स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ी

जिले में एक के बाद एक कोरोना मरीजों की संख्या हुई दस, स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ी

कानपुर देहात-जनपद में एक के बाद एक कोरोना मरीज मिलने के बाद समस्या गंभीर होती जा रही है। अकबरपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दस हो गई। आपको बता दें कि बीते दिनों मैथा तहसील क्षेत्र में एक युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संख्या 8 हुई थी। जिसके बाद शिवली के बीएल गेस्ट हाउस में कोरंटाइन सभी लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करके गेस्ट हाउस को सेनेटाइज किया गया था।
बताया गया कि आठवां मरीज सत्येन्द्र कुमार डेरापुर क्षेत्र के परौंख गांव का निवासी है। वहीं शनिवार को अकबरपुर कोरंटाइन मुंबई से आए एक युवक धर्मेन्द पुत्र रमाकांत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद संख्या 9 हुई। बताया गया कि धर्मेन्द्र रूरा कस्बे के किराना गली निवासी हैं, जो मुंबई से सीधे अकबरपुर पहुंचे थे, जहां उन्हें अस्पताल में कोरंटाइन किया गया था।
वहीं महिला के रूप में दसवां कोरोना मरीज सूरत से आई सुलेखा है। जो बीते एक सप्ताह पूर्व बिहार जा रही थी, लेकिन अकबरपुर में रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी राजेश कटियार ने बताया कि उसका सैंपल भेजा गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कानपुर अस्पताल भेजा गया है। वहीं पूरे जिला अस्पताल को सेनेटाइज किया गया है। फिलहाल अब स्वास्थ टीम महिला के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो