कानपुर

देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिलाई गई शपथ, ना रिश्वत लेंगे ना देंगे

– भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

कानपुरNov 04, 2020 / 09:28 pm

Narendra Awasthi

देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिलाई गई शपथ, ना रिश्वत लेंगे ना देंगे

कानपुर. एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि नवयुवक शपथ लें किन्नर इस रिश्वत देंगे और ना ही लेंगे। जिससे कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। आज आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदस्यों ने उपरोक्त विचार व्यक्त किए। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से गरीब असहाय लोगों को लगातार मदद दी जा रही है। इसी क्रम में महाराजगंज के गरीब परिवारों जिनकी झोपड़ी जलकर राख हो गई थी के परिवारी जनों को 1 माह की खाद सामग्री के साथ कपड़ा और 8 टीन की चद्दर देकर मदद की गई।

संगठन का उद्देश्य लोगों की मदद करना

इस संबंध में जानकारी देते हुए शरद मिश्रा पार्षद ने बताया कि संगठन का उद्देश्य ही लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सब को एकजुटता के साथ ईमानदारी से काम करना चाहिए। जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संगठन समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहा है। भारत में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कानपुर टीम लगातार अच्छा कार्य कर रही है।

करप्शन के नियमों का पालन करना जरूरी

कार्यक्रम को कमल सिंह यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों को एंटी करप्शन के नियमों का पालन करना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ना लोगों को शपथ लेनी चाहिए कि ना वह रिश्वत लेंगे और ना ही रिश्वत देंगे जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है इस मौके पर सनी जयसवाल करण कपूर प्रांशु तिवारी देवेश त्रिपाठी आदित्य सिंह दिलीप कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.