scriptदोनों जनपदों के आला अफसरों की पैनी नजर में होगी मुख्यमंत्री की सभा, सुरक्षा के घेरे में लिया कार्यक्रम | officers of both district active in cm yogi programme kanpur dehat | Patrika News

दोनों जनपदों के आला अफसरों की पैनी नजर में होगी मुख्यमंत्री की सभा, सुरक्षा के घेरे में लिया कार्यक्रम

locationकानपुरPublished: Sep 25, 2018 10:52:08 am

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

आज 3 बजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर कानपुर देहात के कंचौसी में उतरेगा, जहाँ सुरक्षा के मद्देनजर दोनो जिलों के आला अफसर मौजूद हैं। वही कार्यक्रम स्थल छावनी मे तब्दील दिख रहा है।

cm programme

दोनों जनपदों के आला अफसरों की पैनी नजर में होगी मुख्यमंत्री की सभा, सुरक्षा के घेरे में लिया कार्यक्रम

कानपुर देहात-जिले में आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का दौरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 3 बजे हेलीकाप्टर से झींझक ब्लाक के कंचौसी कस्बे में पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कानपुर देहात के अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के पैतृक कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में जाकर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के स्व0 माता पिता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। वहीं कार्यक्रम में कोई कोर कसर ना रह जाए इसके लिए जिला प्रशासन भी एड़ी चोटी का ज़ोर लगाए हुए है। ख़ास बात ये है कि कार्यक्रम जिस जगह पर है, उसका आधा भाग कानपुर देहात में और आधा भाग औरैया में आता है। लिहाज़ा दोनों जनपदों के आलाधिकारी मुस्तैद हैं। अब देखना यह होगा की मुख्यमंत्री जनपद को कौन सी नई सौगात देकर जाते है।
बता दें कि कंचौसी कस्बे में मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सोमवार को पहुंचे जिलाधिकारी कानपुर देहात राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात राधेश्याम की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी व कर्मियों की बैठक कर उन्हें ड्यूटी के स्थान की जानकारी दी गयी। उन्होंने खुले तौर पर ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने की बात कही। सभी पुलिस कर्मियों को सोमवार रात से ही अपने ड्यूटी प्वाइंट पर जाने के निर्देश दिये गये थे। इसके बाद ही कालेज व सभा स्थल एवं हेलीपैड को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया थ। बाद में जिलाधिकारी ने पंडाल का निरीक्षण किया और पंडाल के पीछे की तरफ सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी डेरापुर दीपाली कौशिक, सीओ डेरापुर तेज बहादुर सिंह, सीओ रसूलाबाद आरके मिश्रा आदि अधिकारियों के अलावा जनपद के कई अधिकारी व डयूटी अधिकारी व कर्मियों को भी दायित्व सौंपे गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो