script

वृद्ध ने लड़की को कुछ दिखाने का बनाया बहाना, फिर बन गया हैवान, जानकर दंग रह जाएंगे

locationकानपुरPublished: Feb 09, 2020 06:50:46 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई।

वृद्ध ने लड़की को कुछ दिखाने का बनाया बहाना, फिर बन गया हैवान, जानकर दंग रह जाएंगे

वृद्ध ने लड़की को कुछ दिखाने का बनाया बहाना, फिर बन गया हैवान, जानकर दंग रह जाएंगे

कानपुर देहात-किशोरी को नहीं पता था कि बाबा की अवस्था का इंसान उसे हवस का शिकार बना लेगा और सपने चकनाचूर हो जाएंगे। दरअसल किशोरी किसी काम से लाही के खेतों में गई थी। तभी वहां पहले से छिपा बैठा 77 वर्षीय वृद्ध ने उसे कुछ दिखाने का बहाना बनाया। जैसे ही किशोरी उसके पास गई तो उसने लड़की का मुंह बंद कर उसे दबोचकर अंदर खेत में ले गया। आरोप है कि इसके बाद वहशी बने वृद्ध ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जब किशोरी घर पहुंची तो उसे गुमसुम देख परिजनों के पूछने पर उसने पूरी दास्तां सुनाई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई।
घटना कानपुर देहात के एक गांव की है, जहां 13 वर्षीय किशोरी किसी काम से खेत में गई थी। यहां पहले से घात लगाए बैठा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारी निवासी राजकुमार यादव ने उसे दबोचकर खेत के अंदर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं आरोपी ने उसके पिता को जान से मारने कि धमकी देते हुए उसे कुछ भी बताने को मना किया। घर पहुंचने पर जब परिजनों ने पुत्री से पूछा तो जानकारी हुई। आनन फानन में परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा, लेकिन परिजनों व पीड़िता ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाल पीड़िता के गांव पहुंचे और घटना की पड़ताल कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध ने पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने बताया कि किशोरी के बयान कराए जाएंगे। यदि पीड़िता सहमत होगी तो मेडिकल कराया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो