scriptलॉकडाउन की आशंका पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 और ट्रेनें | On Doubt Lockdown Big Rush In Trains, New 13 Trains Start By Railway | Patrika News

लॉकडाउन की आशंका पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 और ट्रेनें

locationकानपुरPublished: Apr 15, 2021 01:51:18 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

रेलवे ने इन शहरों के यात्रियों के लिए 13 और ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सके। यात्री इनमें रिजर्वेशन करा सकते हैं।

लॉकडाउन की आशंका पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 और ट्रेनें

लॉकडाउन की आशंका पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 और ट्रेनें

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कोरोना संक्रमण (Corona Sankraman) के तेजी से बढ़ने के चलते लॉकडाउन (lockdown) की आशंका को लेकर लोगों में उथल-पुथल मची है। ऐसे में बाहर दूसरे प्रांतों में काम कर रहे लोग घर वापसी कर रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों के प्रवासियों के पलायन करने का सिलसिला जारी है। इन हालातों में रेलवे द्वारा चलाई गई ट्रेनें कम पड़ने लगी हैं। जैसे तैसे ट्रेनों के कोच में लोग ठसाठस भरकर सफर कर घर पहुंचने को लालायित हैं। इसलिए फिर से रेलवे ने इन शहरों के यात्रियों के लिए 13 और ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सके। यात्री इनमें रिजर्वेशन (Train Reservation) करा सकते हैं।
इन ट्रेनों का शेड्यूल किया जारी

-ट्रेन नंबर 09501 ओखा से 16, 23 और 30 अप्रैल को हर शुक्रवार सुबह 11:40 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल यह ट्रेन शनिवार शाम 7:05 बजे पहुंचेगी। लखनऊ होकर सोमवार सुबह 6:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09502 गुवाहाटी से हर सोमवार 19, 26 अप्रैल और तीन मई को रात 8:40 बजे चलेगी। बुधवार सुबह 6:10 बजे कानपुर सेंट्रल और और गुरुवार दोपहर दो बजे ओखा पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 01169 मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन से 13 अप्रैल मंगलवार को रात पौने 12 बजे छूटेगी। गुरुवार को रात 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01170 दानापुर से 15 अप्रैल गुरुवार को रात पौने 12 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल पर अगली सुबह 10:25 बजे और तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे मुंबई पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 01441 पुणे से 21 और 28 अप्रैल बुधवार को रात साढ़े नौ बजे छूटेगी। गुरुवार रात 8:35 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ देर रात 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01442 लखनऊ से 16, 23 और 30 अप्रैल शुक्रवार को सुबह चार बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी और शनिवार सुबह 5:10 बजे पुणे पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 01172 गोरखपुर से 16 अप्रैल शुक्रवार को रात पौने एक बजे चलेगी। शुक्रवार को ही सुबह 7:45 बजे कानपुर सेंट्रल और बांदा होते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन शनिवार को दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 09453 अहमदाबाद से 18 और 25 अप्रैल रविवार को दोपहर 3:25 बजे छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह तीन बजे समस्तीपुर पहुंचेेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09454 समस्तीपुर 21 और 28 अप्रैल बुधवार को सुबह 6:20 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल रात साढ़े 10 बजे और अहमदाबाद दूसरे दिन रात 10:40 बजे पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 09049 मुंबई सेंट्रल से 15, 22, 29 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11:05 बजे छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार सुबह छह बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09050 समस्तीपुर से 17, 22 अप्रैल और एक मई शनिवार को रात 8:15 बजे छूटेगी। अगले दिन दोपहर 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम 6:25 बजे मुंबई सेंट्रल पहुुंचेेगी।
-ट्रेन नंबर 01174 दानापुर रेलवे स्टेशन से 16 अप्रैल शुक्रवार को सुबह आठ बजे छूटेगी। शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार की रात सवा 10 बजे मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो