कानपुर

कंगना के घर गिराने पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री बोले, शिवसेना ने नहीं किया महिला का सम्मान, और बोले

लोकतांत्रिक देश में अभिव्यक्ति का अधिकार है। जो कंगना रानौत के साथ कार्यवाही हुई, उसकी भरसक निंदा की जानी चाहिए।

कानपुरSep 10, 2020 / 07:37 pm

Arvind Kumar Verma

कंगना के घर गिराने पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री बोले, शिवसेना ने नहीं किया महिला का सम्मान, और बोले

कानपुर देहात-लोकसभा कन्नौज के बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक को पार्टी द्वारा प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। जिसके बाद उनके कन्नौज क्षेत्र के रसूलाबाद क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। हर वर्ग व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कोरोना के संकट से पूरी देश दुनिया जूझ रही है। धीरे धीरे सब सुधार हो रहा है। लॉकडाउन के कारण इतनी समस्या आई है।
मुम्बई में बीएमसी द्वारा जो कार्यवाही की गई उस पर वो बोले कि इस लोकतांत्रिक देश में अभिव्यक्ति का अधिकार है। जो कंगना रानौत के साथ कार्यवाही हुई, उसकी भरसक निंदा की जानी चाहिए। शिवसेना ने महिला का सम्मान नही किया। कानून व्यवस्था पर बोले कि कुंठित लोग ही खराब कानून व्यवस्था की बात कर रहे है। भाजपा सरकार में अपराध कम हुआ। कोई किसी की जमीन कब्जा नही कर सकता है। अब लोग बिना भय के दिन रात खेतों पर जाते हैं लोग सड़कों पर बेखौफ होकर आवागमन करते हैं। बड़े बड़े अपराधियों पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यवाही की। अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी जैसे बड़े अपराधी जो संगठित होकर सरकार के संरक्षण में अपराध किया करते थे वो उत्तर प्रदेश से बाहर हो गए और कई अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गए। आज घरों में या बाहर महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ऐसे गुंडे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है।
विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर भाई सुब्रत पाठक पर विश्वास किया। इसके लिए पार्टी आलाकमान बधाई के पात्र हैं। सुब्रत पाठक काबिल और मेहनती व्यक्ति हैं। उनको मिली जिम्मेदारी से पार्टी में और मजबूती आएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि सुब्रत पाठक को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद संगठन में और मजबूती आएगी। साथ ही सुब्रत पाठक युवा वर्ग सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। जिसका पार्टी को अच्छा लाभ मिलेगा। इसके पूर्व प्रथम आगमन पर शहबाजपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रसूलाबाद के ब्लाक प्रमुख चौधरी कुलदीप सिंह यादव व अतुल यादव की अगुवाई में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.