scriptपूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ भव्य आयोजन, ऐसे 82 किसानों को मिला सम्मान | Organized on the birthday of former Prime Minister, 82 farmers honored | Patrika News

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ भव्य आयोजन, ऐसे 82 किसानों को मिला सम्मान

locationकानपुरPublished: Dec 23, 2020 09:57:36 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद के 82 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ भव्य आयोजन, ऐसे 82 किसानों को मिला सम्मान

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ भव्य आयोजन, ऐसे 82 किसानों को मिला सम्मान

कानपुर देहात-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कानपुर देहात में किसान सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें किसान मेला भी लगाया गया। किसान मेले में किसानों से सम्बंधित उपकरण और खाद बीज सब्जियों के स्टाल लगाए गए। किसान मेले में कोरोना को देखते हुए कोरोना हेल्प डेस्क बनाई गई और मेले में आने वाले हर किसान को सेनेटाइज किया गया। वहीं सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद के 82 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खाते में जमा किया गया।
कानपुर देहात के माती स्थित ईको पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कानपुर देहात के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ने स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किसान सम्मान दिवस आयोजन की शुरुआत की। इस अवसर पर किसान मेला लगाया गया, जिसमें किसानों के द्वारा अच्छी पैदावार करने वाली फसलों को स्टाल के रूप में लगाये गए। वहीं किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद में अच्छी पैदावार करने वाले 82 प्रगतिशील किसानों को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह और विधायिका प्रतिभा शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर और शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे। जिन्होंने देश में किसानों को प्रोत्साहन दिया और देश को कृषि प्रधान देश बनाया। साथ ही कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को लेकर कार्य कर रहे हैं, जिससे किसानों को उनकी फसल पर दोगुनी आय मिले इसके लिये वो दृढ़ संकल्प हैं। वहीं अविनाश सिंह ने कहा कि कुछ तथाकथित विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर राजनीति कर रहे हैं। किसानों को समझना चाहिये कि देश की मोदी सरकार किसानों की हितैषी है। ये लोग किसानों को भरकर दिल्ली में बैठाए हैं।
वहीं जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया है। जनपद में मत्स्य पालन, फूलो की खेती, धान की खेती, पशु पालन अच्छी पैदावार करने वाले 82 किसानों को प्रशस्ति पत्र और शाल उड़ाकर सम्मानित किया है। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों का पूरा धान लिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो