scriptपंचायत चुनाव आरक्षण सूची – विकास दुबे का गांव बिकरू में बड़ा उलटफेर, अब इन्हें मिला मौका | Panchayat chunav reservation list - Vikas Dubey's Bikru village | Patrika News

पंचायत चुनाव आरक्षण सूची – विकास दुबे का गांव बिकरू में बड़ा उलटफेर, अब इन्हें मिला मौका

locationकानपुरPublished: Mar 20, 2021 05:15:37 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

बिकरू ग्राम पंचायत सीट आरक्षित होने से दावेदारों में उत्साह, 25 साल के बाद हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साए से बाहर निकलेगी ग्राम पंचायत
 

पंचायत चुनाव आरक्षण सूची - विकास दुबे का गांव बिकरू में बड़ा उलटफेर, अब इन्हें मिला मौका

पंचायत चुनाव आरक्षण सूची – विकास दुबे का गांव बिकरू में बड़ा उलटफेर, अब इन्हें मिला मौका

कानपुर. हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव में विकास दुबे के दबदबे वाली 2 सीटों पर बड़ा उलटफेर किया गया है। जब ग्राम पंचायत सीट को एससी कोटे के लिए आरक्षित कर दी गई। घटना के बाद गांव में पुलिस चौकी भी बनाई गई। जिससे कि विकास दुबे की दहशत के साए से बाहर निकल कर लो वोट करें। अब जबकि सीट एससी के लिए आरक्षित कर दी गई है। ऐसे में 25 सालों के बाद पहली बार विकास दुबे के समर्थक या परिवार से बाहर प्रधानी जाएगी।

 

यह अभी पढ़े –

यूपी पंचायत चुनाव 2021 अपडेट – 23 मार्च आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तारीख

बिकरू गांव के विगत प्रधानी चुनाव में विकास दुबे का छोटा भाई दीपक प्रकाश की पत्नी अंजली दुबे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। विकास दुबे और उसके गुर्गों की दहशत के आगे एक भी नामांकन अंजली दुबे के खिलाफ नहीं आया। जबकि यह सीट सामान्य थी। बिकरू गांव के साथ शिवराजपुर विकासखंड का एक और गांव चर्चा में रहता था। जहां से विकास दुबे गैंग का सदस्य निर्विरोध चुनाव जीता था। गांव के नाम भीटी और विकास दुबे का साथी विष्णु पाल सिंह। जिसके खिलाफ भी कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करता था। 2 मार्च को हुए सीटों की घोषणा में बिकरू गांव को ओबीसी और भीटी गांव को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह दोनों सीटें अब एससी कोटे में चली गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो