scriptडीएम-एसएसपी ने ईद पर दी लोगों को मुबारकबाद | people offer namaz on the occasion of eid ul fitr | Patrika News

डीएम-एसएसपी ने ईद पर दी लोगों को मुबारकबाद

locationकानपुरPublished: Jun 06, 2019 12:17:24 am

Submitted by:

Vinod Nigam

कानपुर की बड़ी ईदहाग के अलावा ढाई हजार मजिस्जदों में ईद.उल.फितर पर नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की, अलाधिकारी भी हुए शामिल।

people offer namaz on the occasion of eid ul fitr

DM-SSP को बच्चों ने फूल का गुलदस्ता देकर ईद की दी मुबारकबाद

कानपुर। ईद-उल-फितर का पर्व बड़ी धूम-धाम के साक मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी तो वहीं बड़ी ईदगाह में रोजदारों ने नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ की। इस मौके ने मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, एडीजी प्रेम प्रकाश, जिलाधिकारी विजय विश्वश पंत, एसएसपी अनंत देव तिवारी अलाधिकारी मौदूद थे। एसएसपी अनंत देव तिवारी को बच्चों को फूल का गुलदस्ता दिया देकर उनके ही तरह पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया। जिसके चलते एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के आंख में खुशी के आंसू छलक आए।

 

आपसी भाईचारे का पर्व
ईद-उल-फितर के मौके पर एसएसपी अतंत देव तिवारी ने लोगों को ईद की मुकारकबाद दी। एसएसपी ने कहा है कि ईद का त्योहार एक तरफ जहां प्यार, मोहब्बत, आपसी भाईचारे के साथ खुशियों को मिल बांटकर मनाने का पैगाम देता है।इस मौके पर आठ साल के सलमान और 7 साल की नुरशत ने एसएसपी को फूल का गुलदस्ता दिया। एसएसपी ने दोनों बच्चों को गले लगाया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों ने उन्हीं की तरह पुलिस में जाकर इमानदारी पूर्वक देश की सेवा करने की बात कही।

 

Offer namaz on the occasion of eid ul fitr

मस्जिदों में नामज अदा की गई
शहर में पंद्रह से अधिक ईदगाह और ढाई हजार मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। सुबह से ही नमाजी मस्जिदों के बाहर पहुंच गए। बड़ी ईदगाह में पेश इमाम मौलाना मोहम्मद शकील ने नमाज अदा कराई। उन्होंने तकरीर में कहा कि आपस में भाईचारा कायम रखें और सभी को गले लगाएं। किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। हमें अपने हिन्दुस्तान को विश्व गुरू बनाना हैं। बच्चों से कहा अच्छी तालीम लें और यहां मौजूद अफसरो की तरह देश की सेवा का संकल्प लें।

 

Eid ul fitr

एक पौधा जरूर लगाएं
गददियाना ईदगाह में मौलाना हाशिम अशरफी ने नमाज के बाद नमाजियों को पर्यावरण दिवस पर संकल्प दिलाया। कहा, आज ईद पर पर्यावरण दिवस भी है, इसलिए संकल्प लें कि एक पौधा जरूर लगाएंगे ताकि धरती पर हरियाली बनी रहे और लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। बगाही ईदगाह में मौलाना मोहम्मद अहमद ने नमाज अदा कराई। मास्टर अब्दुल करीम ने ईदगाह फेथफुलगंज में नमाज अदा कराई। सुजातगज ईदगाह में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी नमाज अदा की।

 

Offer namaz on eid ul fitr

डीएम ने दी बधाई
डीएम विजय विश्वास पन्त ले कानपुर की जनता को ईद की हार्दिक बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में डीएम ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का पैग़ाम लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह सभी को समाज में अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईदुल फितर का त्यौहार मेल-मिलाप, खुशियां बांटने और परस्पर सद्भाव का प्रतीक है। ईद के दिन खुले मन और पवित्र भाव से गरीबों और वंचितों को भी गले लगाना चाहिए और ईद की खुशी में उन्हें शरीक करना चाहिए।

 

Offer namaz on eid ul fitr

पचौरी-श्रीप्रकाश ने दी मुकारकबाद
नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी ने मस्जिद के बाहर मौजूद रहकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्वमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को गले लगाया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां इनके धर्म-पन्त के माननें वाले लोग रहते हैं और एक-दूसरे के पर्व में बड़चड़ कर हिस्सा लेते हैं। भारत अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए दुनिया में जाना जाता है। हमें मिलकर कानपुर को स्वच्छ, स्वस्थ्य और शिक्षित बनाना हैं।

 

Offer namaz on eid ul fitr

ट्रेंडिंग वीडियो