महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व बच्चों पर पेट्रोल डाल लगाई आग, मासूम बच्ची की मौत
घायल महिला के ससुर ने बताया कि मेरी बहू खाना बना रही थी। तभी किरायेदार अविनाश मेरी बहू और उनके दोनो बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किराए पर रह रहे एक महिला सिपाही (Mahila Sipahi) के पति ने खतरनाक खूनी कारनामा को अंजाम दे डाला। उसने अपने मकान मालिक की पत्नी और उसके दो बच्चों को पेट्रोल डालकर आग (Petrol Aag) लगा दी। जिससे वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय महिला किचन में खाना बना रही थी। उसके दोनों बच्चे पास में बैठे थे। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा सभी की हालत नाजुक देख कानपुर रिफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत (Masum Ladki Maut) हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर कार्यवाही शुरू की। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने संकलित किए। घायल महिला अध्यापक है और उसके पति कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 नेहरू नगर के सभासद हैं।
जानिए पूरी घटना
घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर-4 नेहरू नगर वार्ड की है, बीती रात्रि वार्ड के सभासद जितेन्द्र यादव के मकान मे किराए में रह रहे महिला सिपाही ऊषा के पति अविनाश ने जितेन्द्र की पत्नी अर्चना और 2 बच्चों को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अविनाश लोगो से बचने के लिए भागते समय ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी कानपुर रिफर कर दिया गया है। महिला सिपाही ऊषा अकबरपुर कोतवाली में तैनात है और घटना के समय डियूटी पर थी। वहीं सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुचे और घटना की जांच शुरू कर दी। घायल महिला के ससुर ने बताया कि मेरी बहू खाना बना रही थी। तभी किरायेदार अविनाश मेरी बहू और उनके दोनो बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के पीछे उसकी क्या मंशा है पता नहीं। लेकिन घटना में मेरी बहू और दो मासूम बच्चे जल गए है, जिसमें बेटी अक्षिता की मौत हो गई है। मेरा बेटा सभासद है, जो बाहर था।
जिले के पुलिस कप्तान ने बताया
वहीं एसपी केशव चौधरी का कहना है कि आरोपी ने खाना बनाते समय पेट्रोल फेंककर आग लगाईं है। वो महिला का किरायेदार था। साथ ही अकबरपुर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही का पति भी है, जो महिला सिपाही के साथ उसी मकान में किराए पर रहता है। भागते समय आरोपी का भी एक्सीडेंट हुआ है। घटना की स्पष्ट वजह तो अभी पता नहीं लग सकी है। वैसे प्रथम दृष्टया पता चला है कि आरोपी दो तीन दिन से कुछ डिप्रेशन का शिकार था। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसपी का यह भी कहना है कि घटना के समय महिला सिपाही थाने पर डियूटी पर थी।
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज