scriptसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले जीत की ओर बढ़ रहा दल, बाजीगिरी नहीं की तो सरपद दौड़ेगी साइकिल | Phulpur and Gorakhpur will win by-election SP in naresh uttam | Patrika News

सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले जीत की ओर बढ़ रहा दल, बाजीगिरी नहीं की तो सरपद दौड़ेगी साइकिल

locationकानपुरPublished: Mar 14, 2018 12:14:37 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों में चल रही मतगणना, बढ़त पर सपा प्रदेश अध्यक्ष गदगद

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों में चल रही मतगणना, बढ़त पर सपा प्रदेश अध्यक्ष गदगद
कानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कहा कि अगर बाजीगरों ने यदि बाजीगिरी नहीं की तो समाजवादी पार्टी गोरखुपर और फूलपुर में लोकसभा सीट भारी मतों से जीतेगी। हम पिछले एक माह से फुलपुर में चुनाप प्रचार किया और वहां का महौल गठबंधन के पक्ष पर दिखा। गिनती चल रही है और फूलपुर में सपा आगे चल रही है, वहीं गोरखपुर में पहले राउंड की काउंटिग के बाद की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने नही दी। नरेश उत्तम ने कहा कि आठ राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भी जानकारी नहीं दी गई। यदि प्रशासन ने सत्ता के पक्ष में कार्य किया तो समाजवादी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
उपचुनाव के बाद 2019 की करेंगे फतह
यूपी के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना का कार्य शुरू हो गया। गोरखुपर में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं तो फूलपुर में साइकिल सरपद दौड़ रही है। दोनों सीटों पर जीत का दावा कर रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम ने कहा कि दोनों लोकसभा सीटों की जनता गठबंधन के पक्ष में वोट किया है और आज का दिन इतिहास बदलने जा रहा है। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे हैं और 2019 लोकसभा में पीएम मोदी और सीएम योगी का बुरिया बिस्तर बांधने का काम जनता करेगी। नरेश उत्तम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सबको साथ लेकर निकलें हैं और हमारी एकजुटता में कितनी ताकत है, इसके नतीजे देश-प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी और निर्णायक साबित होंगे।
कुर्मी बाहूल्य सीट है फूलपुर
कभी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को संसद में भेजने वाली फूलपुर की जनता ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य को संसद पहुंचाया था। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में ओबीसी की तादाद ज्यादा है और इसमें भी कुर्मी वोटरों को निर्णायक माना जाता है। इसलिए कुर्मी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए यहां सपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को लगाया था। नरेश उत्तम अपनी पूरी टीम के साथ एक माह तक यहां पर डेरा जमाए रहे। गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की विचारधारा वोटर्स तक पहुंचाई। नरेश उत्तम ने कहा कि साइकिल फलपुर से एक लाख से ज्यादा मतों से विजयी होगी। योगी सरकार को यहां की जनता ने नकार दिया है।
निष्पक्ष मतगणना हुई तो जितेगी सपा
नरेश उत्तम ने कहा कि अगर योगी सरकार ने गोरखपुर में बाजीगिरी नहीं की गई तो महंत के गढ़ में समाजवादी पार्टी ढहा देगी। हमें दोपहर ग्यारह बजे तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सपा सीएम के क्षेत्र में आगे चल रही है। कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाना पार्टी पहली प्राथमिकता है और इसका नतीजा गोरखुपर और फूलपुर में दिखना शुरू कर दिया। 2019 का चुनाव निर्णायक है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का संदेश पूरे देश में जाता है। नरेश उत्तम ने कहा कि तीन चरणों की मतगणना के बाद सपा गोरखपुर में आगे चल रही है। हमें पूरा विश्वास है कि गोरखुपर में सीएम योगी के कार्यो की पोल उनके क्षेत्र की जनता कर देगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रथ लेकर निकलेंगे
नरेश उत्तम ने बताया कि गोरखपुर और फूलपुर सीट जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रथ लेकर प्रदेश की सड़कों पर उतरेंगे। यूपी की जनता को सपा से उम्मीदें हैं, क्योंकि यही दल भाजपा को रोक सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी पार्टी की प्राथमिकता सपा के वोट बैंक को मजबूत करने की है और समाजवादी कार्यकर्ता इसके लिए लगे हुए हैं। नरेश उत्तम ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बेदगा क्षवि के हैं। पांच साल तक वह सीएम रहे पर एक भी आरोप उन पर नहीं लगा। जबकि वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो