scriptपुलिस और चोर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से करिया घायल | plunderer injured in police encounter late night in kanpur | Patrika News

पुलिस और चोर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से करिया घायल

locationकानपुरPublished: Nov 12, 2018 04:39:05 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

देर रात कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा में हुई घटना, गेली लगने से शातिर घायल, हैलट अस्पताल में एडमिट।

plunderer injured in police encounter late night in kanpur

पुलिस और चोर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से करिया घायल

कानपुर। शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन जारी है। नामी बदमाश सिराज के मुठभेड़ के बाद पकड़े जाने के बाद देररात शातिर चोर सुजीत उर्फ करिया भी हत्थे लग गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने दलहन के पास करिया चोर को घेर लिया। उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में करिया के पैर में गोली लग गई, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। उसे एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया गया। आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
कईबार जा चुका है जेल
बजरिया निवासी सुजीत उर्फ करिया शातिर वाहन चोर है। उस पर बजरिया, चकेरी, कल्याणपुर, बजरिया, नौबस्ता कर्नलगंज सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उसे कई बार जेल भेजा जा चुका है। रविवार रात दो बजे वह दलहन अनुसंधान केंद्र के पास लूट के इरादे से मोटरसाइकिल से एक बाइक सवार दंपती का पीछा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने तमंचे से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। अपने बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जो सुजीत के दाहिने पैर में लगी। पैर में गोली लगते ही वह गिर पड़ा, जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसे दबोचने में एक सिपाही भी गिरकर चुटहिल हो गया। पुलिस ने दोनों को एलएलआर अस्पताल पहुंचाया।
दंपत्ति का कर रहा था पीटा
कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि अरोपी एक दंपत्ति का बाइक के जरिए पीछा कर रहा था। खबर मिलते ही उसे घेर लिया गया। आरोपी बाइक छोड़ एक मकान के पीछे छिप गया। उसे बाहर आने को कहा गया तो उसने फाययिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुजीत घायल हो गया। इंस्पेक्टर मुताबिक सुजीत पर कई थानों में लूट व चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह जिस बाइक से भाग रहा था, वह भी चोरी की है। पुलिस अभी करिया के साथियों की तलाश कर रही है।
15 दिन पहले छूटकर आया था करिया
प्ुलिस की मानें तो शातिर चोर जमानत पर जेल से पंद्रह दिन पहले छूटकर बाहर आया था। आरोपी ने फिर से अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तमंचा और जिंदा कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद की है। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि कानपुर को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगी हुई है। एक-एक कर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। नामी व गैंग के सरगानों की लिस्ट निकाल ली गई है और पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो