scriptऐसा गिरोह चढा पुलिस के हत्थे, मास्टर माइंड के इशारे पर एक हजार लोगों को लगाया करोडों का चूना, जानिये कैसे | police arrest ten member of cyber thug racket and master mind said | Patrika News

ऐसा गिरोह चढा पुलिस के हत्थे, मास्टर माइंड के इशारे पर एक हजार लोगों को लगाया करोडों का चूना, जानिये कैसे

locationकानपुरPublished: Oct 22, 2019 05:23:11 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

इस शातिर गैंग का जाल कानपुर देहात सहित कई जनपदों में सक्रिय था, जो एक स्थान पर बैठकर मोबाइल से ठगी का काम करता था।

इस साइबर गिरोह ने कई जिलों में मचा रखा था आतंक, इस तरह लोगों को बनाते थे अपना शिकार, फिर जो हुआ

इस साइबर गिरोह ने कई जिलों में मचा रखा था आतंक, इस तरह लोगों को बनाते थे अपना शिकार, फिर जो हुआ

कानपुर देहात-कई वर्षों से मोबाइल से ठगी करने वाले गिरोह के चलते लोग त्रस्त हो चले थे। यहां तक कि कानपुर देहात की पुलिस भी इस गिरोह की तलाश में सक्रिय चल रही थी। इधर जिले की मूसानगर पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हांथ लगी । जब मुखबिर की सूचना पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को थाना पुलिस ने धर दबोचा। वहीं पकड़े गए सरगना से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसके बताने पर पुलिस ने उसके 9 साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस शातिर गैंग का जाल कानपुर देहात सहित कई जनपदों में सक्रिय था, जो एक स्थान पर बैठकर मोबाइल से ठगी का काम करता था।
इस तरह मास्टर माइंड के इशारे पर होता था काम

पुलिस ने इन शातिर ठगों के पास से 5 मोबाइल, 26 हजार रुपये और एक बिना नम्बर की कार बरामद की। वहीं इस गिरोह का सरगना शुभम सिंह जो कंप्यूटर का मास्टर माइंड है। इसके इशारे पर लोगो को निशाना बनाकर ठगी की जाती थी। ये लोग प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने, मोबाइल टावर लगाने व इनामी कूपन निकालने के नाम पर आनलाइन ठगी किया करते थे और लोगो को लालच देकर उनसे रुपये खाते में डलवाते थे। उक्त गैंग के सदस्यों द्वारा अब तक करीब एक हजार लोगों से ठगी कर लगभग एक करोड़ रुपये अर्जित किये जाने के साक्ष्य पाये गये हैं।
पुलिस द्वारा अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है

गैग सदस्यों द्वारा संचालित किये जा रहे अवैध बैंक खातों व उसमें जमा करायी गयी धनराशि के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है। इसके साथ-साथ गैंग के सदस्यों द्वारा जमा कराये गये विवरण के आधार पर पीड़ित व्यक्तियों के सम्बन्ध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके खिलाफ पहले से ही कई जनपदों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना मूसानगर पुलिस द्वारा मोबाइल फोन के जरिये ठगी करने वाले शातिर गैंग के 10 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी साइबर अपराध करने वालो के लिये अभियान जारी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो