scriptInd Vs NZ मैच से पहले भाजपाइयों ने दिखाई सत्ता की हनक तो पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर मारा | Police beaten BJP workers before India New zealand match in Kanpur | Patrika News

Ind Vs NZ मैच से पहले भाजपाइयों ने दिखाई सत्ता की हनक तो पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर मारा

locationकानपुरPublished: Oct 29, 2017 05:29:35 pm

India Vs New Zealand 3rd ODI Match से पहले सत्ता की हनक दिखाते हुए भाजपाइयों ने पुलिसवालों को धक्का मारा और…

Police beaten BJP workers before India New zealand match in Kanpur

पुलिस ने भाजपाइयों पर जमकर बरसाई लाठियां, दौड़ा-दौड़ा कर मारा

कानपुर. India Vs New Zealand 3rd ODI Match से पहले देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री की अगुवाई में भाजपाई लैंडमार्क होटल पहुंचे और खेलमंत्री से मिलने के लिए जबरन अंदर घुसने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सत्ता की हनक दिखाते हुए उन्हें धक्का मारते हुए होटल में प्रवेश कर गए। इस दौरान पुलिसबल के जवानों ने उन्हें घेर लिया और बाहर जाने को कहने लगे। जिस पर भाजपाई नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस की पिटाई से कई भाजपाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसपी पश्चिम ने भाजपा नेताओं से बात कर उन्हें शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

खेलमंत्री के बुलावे पर गए थे होटल

भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के महांमत्री सुनील साहू देर रात अपने समर्थकों के साथ होटल लैंडमार्क पहुंचे। गेट पर खड़े पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका उन्होंने कहा कि वे खेलमंत्री चेतन चौहान ने पास देने के लिए बुलाया है। लेकिन पुलिसवालों ने खेलमंत्री से मोबाइल पर बात कराए जाने को कहा। इसी दौरान सुनील साहू ने पुलिस पर रौब गांठते हुए विजिलेंस कार्ड दिखाया, पर पुलिसकर्मी उन्हें अंदर नहीं जाने देने पर अड़ गए। ऐसे में उन्होंने पुलिस को अशब्द कहते हुए जबरन होटल के अंदर प्रवेश कर गए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की फौज बुला ली।

जयश्रीराम के नारे के साथ पुलिस से भिड़ गए भाजपाई

सुनील साहू के बुलावे पर सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता लैंडमार्क होटल पहुंच गए और जयश्रीराम के नारे लगाते हुए पुलिस के साथ हाथा-पाई करने लगे। इस दौरान पुलिस हरकत में आई और लाठीचार्ज का दिया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़-दौड़कर पीटा और होटल से बाहर खदेड़ दिया। पुलिस की पिटाई से सुनील साहू समेत एक दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। बवाल बढ़ना देख मौके पर एसपी पश्चिम पहुंचे और भाजपाई से बात कर उन्हें शांत कराया और घायलो को अस्पताल में एडमिट कराया।

सड़क पर लेट गए भाजपाई, मनाते रहे एसपी

पुलिस की पिआई से आहत भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए औा जमकर नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर एसपी अनुराग आर्या सुनील साहू के सामने गिड़गिड़ाते रहे। खुद एसपी ने उन्हें अपनी कार पर बैठाकर अस्पताल ले गए। इस मौके पर सुनील साहू ने बताया कि खेलमंत्री चेतन चौहान ने उन्हें फोनकर पास देने के लिए बुलाया था। पुलिसवालों से हमने अपना परिचय दिया, लेकिन उन्होंने हमें धक्के मारकर बाहर कर दिया। सुनील साहू ने कहा कि जब सपा की सरकार थी, तब हमें इतना जलील नहीं होना पड़ा। अगर खेलमंत्री नहीं बुलाते तो हम नहीं आते। एक पास के लिए पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया।

दोषी पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि सीसीटीवी की फुटेज देखी जाएगी और जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुनील साहू ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। एसपी आर्या ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी दी है। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पूरे प्रकरण की जांच सीओ कोतवाली को सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो