scriptजब असल मे युवक दरोगा नही बन पाया तो उसने अपनाया फिर वही रास्ता, शौक था कुछ ऐसा | police catch a froud sub inspector here kanpur dehat | Patrika News

जब असल मे युवक दरोगा नही बन पाया तो उसने अपनाया फिर वही रास्ता, शौक था कुछ ऐसा

locationकानपुरPublished: Sep 11, 2019 05:56:06 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

कहा जाता है कि बुरे काम का बुरा नतीजा फिर मो.नसीम पुलिस के हाँथ लग गया।

जब असल मे युवक दरोगा नही बन पाया तो उसने अपनाया फिर वही रास्ता, शौक था कुछ ऐसा

जब असल मे युवक दरोगा नही बन पाया तो उसने अपनाया फिर वही रास्ता, शौक था कुछ ऐसा

कानपुर देहात-ये तो सभी जानते हैं कि अपने खर्चे पुरे करने के लिए लोग दूसरों से लूटपाट कर अपराध का रास्ता अपनाते हैं और फिर पुलिस दरोगा उनको पकड़ते थे, लेकिन अब अपने खर्चे पूरे करने के लिए लोग खुद फर्जी दरोगा ही बनकर वसूली करने लगे हैं। ऐसा एक और मामला कानपुर देहात में सामने आया। जहां युवक दरोगा बनकर जमकर वसूली करने में मशगूल था। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। फिर वही अंजाम हुआ और असली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
फर्जी दरोगा ने बताई इसकी वजह

आपको बता दें कि कानपुर देहात में पुलिस ने मोहम्मद नसीम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो दरोगा बनकर फोन पर लोगों को धमकाकर रुपयों की वसूली करता था। ख़ास बात ये है कि एक बार पहले भी फर्जी दरोगा बनने के आरोप में मो.नसीम गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसका कहना है कि मेरे खर्चे नहीं पूरे होते थे। इसलिए फर्जी दरोगा बना करता था और लोगों को धमकाकर वसूली कर अपने खर्चे पूरे करता था।
इसके पहले भी युवक ने की थी हरकत

बताया कि पहले भी इस युवक को इसी आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने बताया कि वह पुलिसकर्मी की तरह ही बाकायदा सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनता था। नसीम का ख्वाब था कि वो दरोगा बने। क्योंकि जब वह असल मे दरोगा नही बन पाया तो फर्जी दरोगा बनकर ही वसूली करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि बुरे काम का बुरा नतीजा फिर मो.नसीम पुलिस के हाँथ लग गया।
एएसपी बोले

वहीं एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मो. नसीम है, जो फर्जी दरोगा बनकर लोगों से वसूली करता था। शिकायत मिलने पर पकड़ा गया है। पहले भी यह फर्जी दरोगा बनकर यही काम कर रहा था। नसीम का कहना है कि वह अपने खर्चे पूरे करने के लिए फर्जी दरोगा बनता है। फिलहाल ये जब भी ऐसी हरकत करता है, इन पर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज देते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो