scriptमस्जिद में छिपे तबलीगी जमात के 8 विदेशियों समेत 20 को पुलिस ने दबोचा | police caught-20 people related to tablighi jamaat from kanpur | Patrika News

मस्जिद में छिपे तबलीगी जमात के 8 विदेशियों समेत 20 को पुलिस ने दबोचा

locationकानपुरPublished: Apr 01, 2020 12:03:52 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

देरशाम जबलीगी जमात से कुल 20 लोग पकड़े गए हैं, इन सभी को क्वारंटीन में भेज दिया गया है, साथ ही अन्य की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी।

मस्जिद में छिपे तबलीगी जमात के 8 विदेशियों समेत 20 को पुलिस ने दबोचा

मस्जिद में छिपे तबलीगी जमात के 8 विदेशियों समेत 20 को पुलिस ने दबोचा

कानपुर। दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज से फैले कोरोना संक्रमण की खबर सामने आने के बाद देश भी में दहशत का महौल है। देररात कानपुर में पुलिस व प्रशानक अधिकारियों की गाड़िया सड़कों पर दौड़ती रहीं। इसी बीच सुचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मस्जिद से 6 अफगानी, एक इर्रानी, एक यूके व 12 अन्य मौलवी को हैलट और उर्सला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया है। सीएमओ ने बताया कि सभी के सैंपल बुधवार को लिए गए हैं। रिपोर्ट गुरूवार तक आ जाएगी।

22 को पहुंचे कानपुर
दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से 17 मार्च को निकलकर 22 मार्च को कानपुर पंहुचे थे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देररात बाबूपुरवा स्थित एक मस्जिद में छिपे 20 लोगों को बाहर निकाला। जिनकी पहचान 6 अफगान, एक ईरानी और एक यूके के नागरिक के रूप में हुई है। जबकि 10 अन्य देश के अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी को हैलट व उर्सला के क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है।

शहर के मरकज की दो केंद्र
कनपुर में मरकज के दो केंद्र हैं। लाॅकडाउन के बाद दोनों पर ताले पड़े हैं। शहर काॅजी कुद्दूर हाजी ने बताया कि डीएम को इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी। धर्म प्रचार के लिए निकले वाली तकलीगी जमातों के शहर में दो सेंटर हैं। एक मछली बजार मस्जिद मेस्अनरोड, दूसरी हलीम मस्जिद। दोनों सेंटर बंद होने के चलते जमात के सदस्य शहर की दूसरी मस्जिदों में चले गए और वहीं पर रूके हैं। शहरकाॅजी ने बताया कि कुछ मौलानाओं ने इन्हें अपनी मस्दिजों में पनाह दी हुई है।

15 अन्य को कराया भर्ती
शहर में बिजनौर, बांदा, मेरठ और गुजरात के अतिरिक्त अन्य राज्यों व शहरों से लोग जमातों से आए हुए हैं। इनमें से एक जमात मछरिया स्थित मस्जिद में हैं। इसमें 15 सदस्यों के रूकने की जानकारी पुलिस को है। ये सभी बिजनौर के रहने वाले हैं। देरशाम को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद में छापा मारा और अंदर बैठे 15 लोगों को अपने साथ ले गई और क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया।

कन्नौज-जलौन में भी मिले लोग
कन्नौज के डीएम राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, शामली के 11 लोग 20 मार्च को दिल्ली गए थे। शाम को वहां से कन्नौज के लिए चले लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए। सभी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस फोर्स तैनात है। इसी तरह जालौल स्थित 8 मौलवियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया। आठों का दावा है कि वे 7 मार्च को दिल्ली से लौट आए थे। इनका स्वास्थ्य स्थिर है। दोनों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।

कुछ इस तरह से बोले जिम्मेदार
डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी के अनुसार, बाबूपुरवा की सुफ्फा मस्जिद से 11 लोग पकड़े गए। इनमें कई विदेशी हैं। बताया जाता हैं कि ये लॉकडाउन के पहले से कानपुर में ही थे। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि जमात के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ा जाएगा और अस्पताल में एडमिट कराएंगे। एसएसपी ने लोगों से अपील की वह स्वता सामनें आ जाएं और जांच कराएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो