scriptमतदान से पहले सड़क पर अर्धसैनिक बल को देख सहमें लोग | police conducted a flag march for peace loving voting | Patrika News

मतदान से पहले सड़क पर अर्धसैनिक बल को देख सहमें लोग

locationकानपुरPublished: Oct 20, 2019 12:41:09 am

Submitted by:

Vinod Nigam

जिलानिर्वाचन अधिकारी और एसएसपी सड़क पर उतरे और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील।

मतदान से पहले सड़क पर अर्धसैनिक बल को देख सहमें लोग

मतदान से पहले सड़क पर अर्धसैनिक बल को देख सहमें लोग

कानपुर। भाजपा विधायक सत्यदेव पचैरी के सांसद बनने के बाद दिए गए इस्तीफे से गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की सीट खाली के लिए 21 अक्टबर को मतदान होगा। इस सीट पर उपचुनाव में नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार शांतिपूर्वक कराए जाने को लेकर जिलानिर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पन्त और एसएसपी अनंत देव तिवारी भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।

70 मतदान केंद्र
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव का प्रचार शनिवार को थम गया। रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना होंगी। इस सीट पर कुल 70 मतदान केंद्र हैं। इनमें 349 बूथ हैं। इसलिए 349 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की 10 फीसद संख्या रिजर्व में भी रखी गई है ताकि जरूरत पडने पर उन्हें मतदान कराने के लिए भेजा जा सके। चुनाव में गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला।

युवा मतदाताओं की संख्या ज्यादा
3,58,576 मतदाताओं वाली गोविंद नगर सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। इसमें 1,95,891 पुरुष, 1,62,661 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 24 मतदाता हैं। आजादी के बाद दूसरी दफा उपचुनाव में 18-19 वर्ष के 6464, 20-29 के 67209, 30-39 के 94073, 40-49 के 81114, 50-59 के 58851, 60-69 के 33476, 70-79 के 13740, 80-89 के 3220, 90-99 के 475, 100 से अधिक 01 मतदाता वोट करेंगे।

9 उम्मीदवार चुनाव के मैदान
गोविंद नगर सीट के उपचुनाव में नौ उम्मीदवारों बीच मुकाबला होगा। जिसमें प्रत्याशी से सुरेंद्र मैथानी, कांग्रेस के करिश्मा ठाकुर, बसपा के देवीप्रसाद तिवारी, समाजवादी पार्टी से सम्राट विकास सिंह यादव जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं पांच अन्य निर्दलीय, राकेश त्रिपाठी, डॉक्टर वीएन पाल, योगेंद्र अग्निहोत्री देवेंद्र कुमार सिंह सुरेंद्र कटियार भी चुनावी अखाड़े में हैं। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि गोविंदनगर सीट पर कमल का फूल खिलने जा रही है। यहां पर मुकाबले में कोई दूर-दूर तक नहीं है। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भी जीत का दावा कर रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो