कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन बंदरहा में घटना के बाद आज हुई इस घटना को लेकर दोनों में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। इस घटना में रसूलाबाद थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद झींझक रोड तिराहा लोहियानगर निवासी 32 वर्षीय कप्तान सिंह कुशवाहा पुत्र स्व. रतिराम कुशवाहा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के पास नीम के पेड़ में कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों ने नीम के पेड़ में शव को लटका देखा तो सनसनी फैल गई।
लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारने के बाद कब्जे में किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। बताया गया है कि कप्तान सिंह कुशवाहा पेशे से चालक था। वर्तमान में वह पिकअप चलाता था और नशे का काफी आदी था। फिलहाल घटना को लेकर परिवारजनों में हाहाकार मच गया।