scriptकानपुर पहुँचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, गुरुवार को एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह को करेंगे संबोधित | president ramnath kovind reached kanpur to address the centenary year | Patrika News

कानपुर पहुँचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, गुरुवार को एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह को करेंगे संबोधित

locationकानपुरPublished: Nov 24, 2021 07:58:08 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज कानपुर पहुँचे। वह गुरुवार को एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति सुबह 11:07 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरे। उनके साथ पत्नी सविता कोविन्द भी मौजूद रहीं। यहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

president_kanpur.jpg
कानपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज कानपुर पहुँचे। वह गुरुवार को एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। शहर प्रवास के दौरान वह ज्यादातर आवागमन हेलिकॉप्टर से ही कर रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रपति सुबह 11:07 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरे। उनके साथ पत्नी सविता कोविन्द भी मौजूद रहीं। यहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। करीब दस मिनट बाद राष्ट्रपति का काफिला मेहरबान सिंह पुरवा में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भी हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने बुधवार को स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में भी शिरकत की। गुरुवार को राष्ट्रपति का हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय जाने का कार्यक्रम है। जहां शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी विश्वविद्यालय में उनके साथ रहेंगी।25 नवंबर को राष्ट्रपति एक बजे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो