scriptप्रियंका ने दिखाया हाथ तो झूम उठे कनपुरिए और छतों से बरसने लगे फूल फिर हुआ ऐसा… देखें फोटों | priyanka gandhi vadra road show in kanpur viral photos | Patrika News

प्रियंका ने दिखाया हाथ तो झूम उठे कनपुरिए और छतों से बरसने लगे फूल फिर हुआ ऐसा… देखें फोटों

locationकानपुरPublished: Apr 19, 2019 11:52:10 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

रोड शो के दौरान फूलबाग में बोलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, देखने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़, लोगों ने जमकर लगाए नारे ।

priyanka gandhi vadra road show in kanpur viral photos

प्रियंका ने दिखाया हाथ तो झूम उठे कनपुरिए और छतों से बरसने लगे फूल फिर हुआ ऐसा… देखें फोटों

कानपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद दूसरी बार प्रियंका गांधी शुक्रवार को कानपुर पहुंची। चकेरी एयरपोर्ट से पोर्ट से उनका काफिला सीधे घंटाघर के लिए रवाना हुआ। यहां उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबाधित करने के बाद रोड शो किया। इस दौरान जैसे ही प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया, वैसे ही छतों से फूल बरसनें लगे। उन्होंने माईक संभाला तो कनपुरियों का टेम्पो हाई हो गया। उनके बगल में बैठे श्रीप्रकाश जासयवाल ने कहा दीदी कुछ कहना चाहती हैं, इसलिए नारेबाजी न करें। फिर प्रियंका ने माइक पकड़ा और फिर जो बोलना शुरू किया, उसे सुन पब्लिक मंत्रमुग्ध हो गई।

 

बीजेपी के गढ़ से निकला रथ
इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। घंटाघर से शुरू हुये रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा था। रोड शो घंटाघर से आगे बढ़ा तो लोगों ने छतों से उन पर फूल बरसाने शुरू कर दिया। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इलाको से उनका काफिला नया गंज के नागेश्वर मंदिर होता हुआ आगे बढ़ा तो रास्ते में मुस्लिमों ने उनको चादर भेंट की। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इलाकों से उनका काफिला जब बिरहाना रोड पहुंचा जहां पर एक तरफ लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए तो दूसरी तरफ से चैकीदार चोर है के नारे लगने लगे। जिससे माहौल गरम हो गया और फिर कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं में छिटपुट झड़प भी हो गयी।

 

priyanka gandhi vadra road show in kanpur viral photos

जमकर गरजी प्रियंका
रोड शो फूलबाग में समाप्त हुआ और फिर प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावटी व प्रचार की सरकार है। कानपुर को स्मार्ट सिटी बना रहे थे पर कुछ नहीं हुआ। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा तो किसान कर्ज तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। हम 72 हजार रूपए किसानों को देने जा रहे हैं, वहीं भाजपा 3017 करोड़ रूपए उद्योगपतियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दो तरह की होती है, एक जनता का विकास करने वाली तो दूसरी सिर्फ अपना विकास करने वाली। प्रियंका ने कहा, कांग्रेस जनता के लिए काम करती है, जबकि भाजपा ने उद्योगपतियों के लिए काम किया है।

 

priyanka gandhi vadra road show in kanpur viral photos

पीएम मोदी ने नहीं किया विकास
मैं पूरे उत्तर प्रदेश के कोने कोने में गयी हूं। अभी हाल में मैं बनारस गई थी वहां प्रधानमंत्री होते हुए भी मोदी जी विकास नहीं करा पाए हैं। एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 किमी सकड़ बनवाई है, जबकि कांग्रस सरकार में 150 किमी सड़क बनाई गई थी। प्रियंका ने कहा कि कानपुर एक औद्यौगिक शहर था। यहां का जूता पूरे विश्व में पहचाना जाता था, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते चमड़ा उद्योग पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। चमड़ कारोबारी, कर्मचारी और मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। अब आपको इन्हें सजा देकर सत्ता से बाहर करना है। कांग्रेस की सरकार बनने के लिए कानपुर के चमड़ा उद्योग को फिर से खड़ा किया जाएगा।

 

priyanka gandhi vadra road show in kanpur viral photos

हम सेवा करते रहेंगे और हमें मौका दे
प्रियंक वाड्रा ने कि मैं इंदिरा जी के कुछ नहीं हूं, लेकिन जो सेवा की भावना उनके दिल में थी, वहीं मेरे दिल में और मेरे भाई के दिल में है। इस भावना को हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता है। हम सेवा करते रहेंगे और हमें मौका दें या न दें। प्रियंका ने दस मौके पर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना लगाते हुए कहा कि ये लोग मुझे, मेरे पति, भईया राहुल, मां और दादी पर आएदिन गलत भाष का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम लोग उन्हें हंसकर उत्तर देते हैं। यही हमारी और उनकी विचारधारा में अंतर है। वो देश में नफरत के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस प्रेम, आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए लोगों से जुड़े मुद्दे उठा रही है।

 

priyanka gandhi vadra road show in kanpur viral photos
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो