scriptप्रियंका गांधी ने सुरक्षाघेरा तोड़ लगा दी दौड़, कार्यकर्ता को पानी पिला भिजवाया अस्पताल | priyanka met congress workers in kanpur asked preparation for election | Patrika News

प्रियंका गांधी ने सुरक्षाघेरा तोड़ लगा दी दौड़, कार्यकर्ता को पानी पिला भिजवाया अस्पताल

locationकानपुरPublished: Apr 06, 2019 03:40:51 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

एयरपोर्ट पर कांग्रेस महासचिव ने दोनों प्रत्याशियों से मुलाकात की तभी इंटक नेता गश खाकर हो गए बेहोश, प्रियंका ने पानी पिलाकर पूछा हाल और फिर यहां से फतेहपुर के लिए हो गई रवाना।

priyanka met congress workers in kanpur asked preparation for election

प्रियंका गांधी ने सुरक्षाघेरा तोड़ लगा दी दौड़, कार्यकर्ता को पानी पिला भिजवाया अस्पताल

कानपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को अहिरवां एयरपोर्ट में उतरीं। इस दौरान उनसे मिलने के लिए सैकड़ों कांग्रेसी गेट के बाहर खड़े जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान इंटक नेता आशीष पांडेय गश खाकर गिर पड़े। जैसे ही प्रियंका गांधी की नजर उन पर पड़ी तो वो सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मौके पर पहुंची। उनका सिर गोद में रख पानी पिलाया और फिर एम्बूलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया और फोनकर उनसे बात की। इसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से सीधे फतेहपुर के लिए रवाना हो गया। यहां औंग में कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश सचान के पक्ष में वो एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

फतेहपुर में जनसभा
प्रियंका गांधी आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अहिरवां एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरीं। एसपीजी की अनुमति के तहत कानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, अकबरपुर सीट से प्रत्याशी राजाराम पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, नगर ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दरियाबादी, देहात अध्यक्ष नीतम सचान ने मुलाकात की। प्रियंका ने क्षेत्र के बारे में पूछा तो प्रत्याशियों ने सीट पर जीत सुनिश्चित होने की बात कही। प्रत्याशियों ने जनसभा करने का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने हामी भर दी। इस बीच प्रियंका से मिलने के सैकड़ों कार्यकर्ता गेट के बाहर मौजूद थे और जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान इंटक नेता आशीष पांडेय गश खाकर बेहोश हो गए।

प्रियंका ने सिर गोद में रखा
प्रियंका गांधी फतेहपुर के निकल रहीं थी, तभी उनकी नजर कांग्रेसी नेता पर पड़ी। वो कार से नीचे उतरीं और सीधे आशीष पांडेय के पास जाकर जमीन पर बैठ गई। उनका सिर गोद में रखकर पानी पिलाया और होश में आने के बाद एम्बूलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। आशीष पांडेय ने बताया कि हम मजदूरों की समस्याएं लेकर उनसे मिलने के लिए गए थे। लेकिन एसपीजी ने अंदर जाने नहीं दिया। बताया, प्रियंका गांधी ने हमको अमेठी बुलाया है। दो दिन के बाद हम मजदूर नेताओं के साथ अमेठी जाएंगे और बंद मिलों को चालू कराए जाने की मांग उनसे करेंगे।

22 से 26 के बीच जनसभा

अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रियंका गांधी ने कानपुर में कांग्रेस का क्या माहौल है इसकी पूरी जानकारी मांगी। जिससे उनको अवगत करा दिया गया है। उन्हें को बताया गया है कि कानपुर और अकबरपुर लोकसभा में कांग्रेस का अच्छा माहौल है इसलिए दोनों लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होना सुनिश्चित है। वो 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच कानपुर में होने वाले रोड शो और जनसभा में भाग लेंगी। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के उम्मीदवारों से भी चर्चा की। साथ पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी के बारे में भी उनसे जानकारी ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो