scriptUP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी की तेज, प्रत्याशियों की जल्द हो सकती घोषणा | priyanka vadra congress party can announced 80 candidate name | Patrika News

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी की तेज, प्रत्याशियों की जल्द हो सकती घोषणा

locationकानपुरPublished: Oct 10, 2021 06:53:27 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस कानपुर की सीटों सहित प्रदेश की 80 सीटों पर इस पखवारे प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

c

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी की तेज, एक पखवारे में प्रत्याशियों की हो सकती घोषणा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पूरी तैयारी में जुटी है। प्रदेश नेतृत्व समय से ही प्रत्याशियों का जमीनी स्तर मजबूत करना चाहती है। इसलिए प्रदेश नेतृत्व जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा भी करने वाली है, जिससे प्रत्याशी को इतना समय मिले कि वह जनता के बीच जाकर मजबूत संपर्क स्थापित कर अपना आधार बना सके। इसी के चलते कानपुर की तीन सीटों सहित प्रदेश की 80 सीटों पर इस पखवारे घोषणा कर सकती है।
कानपुर की तीन सीटों पर हो सकती प्रत्याशी की घोषणा

प्रदेश पदाधिकारियों के मुताबिक इन सीटों पर पिछले दिनों सर्वे कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) ने मंथन किया। इसी पखवारे कानपुर की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों किदवई नगर, गोविंद नगर और छावनी विधानसभा सीटों पर सर्वे कराया था। इसमें दो बार सर्वे किया और रिपोर्ट प्रियंका वाड्रा को सौंप दी गई थी। अब इन सीटों पर 15 अक्टूबर तक प्रत्याशियों के घोषणा की संभावना जताई गई है।
10 अक्टूबर तक दावेदारों से मांगे थे आवेदन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीटों के लिए 10 अक्टूबर तक प्रदेश भर के दावेदारों से आवेदन मांगे थे। शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि कानपुर से प्रत्येक सीट पर दावेदारों ने अपनी दावेदारी कर दी है। पहले जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रत्याशिता की दावेदारी की जाती थी, लेकिन इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों को सीधे पीसीसी में आवेदन करने की छूट दी थी।
प्रथम चरण में 80 सीटों पर होगी प्रत्याशी घोषणा

दरअसल प्रथम चरण में कांग्रेस 80 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने की बात कह चुकी है, इसी क्रम में कानपुर की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस ने इस बार सभी को प्रत्याशिता का दावा करने का अवसर दिया था। इसके लिए 11 हजार रुपये की राशि रखी गई थी। कांग्रेस इस बार चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को तो धनराशि देगी, साथ ही जिला संगठन को भी कुछ हिस्सा दिया जाएगा ताकि संगठन भी मजबूती से चुनाव लड़ा सके।

ट्रेंडिंग वीडियो