कानपुर

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेटी साथ रेप के बाद मर्डर, देररात आया था एक फोन और…

कानपुर के सजेथी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार, रिटायर्ड जज की भतीती है मृतका..

कानपुरJan 13, 2018 / 08:24 am

Hariom Dwivedi

कानपुर. पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेटी और रिटायर्ड जज की भतीजी साथ रेप के बाद कत्ल का मामला सामने आया है। प्रकरण कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र का है। देर रात किसी ने उसे फोन किया और जब वह बाहर निकली तो फिर वापस नहीं लौटी। सुबह क्षत-विक्षत हालत में उसका शव पशुबाड़े में पड़ा मिला। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। एसएसपी अखिलेश मीणा भी मौके पर पहुंचे और कहा कि जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जल्द ही आरोपी कानून के शिकंजे में होंगे।
देर रात आया फोन और…
सजेती निवासी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह की गांव में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार में पत्नी और बेटी वर्षा हैं। देर रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपने नलकूप में सोने चले गए। पत्नी घर के अंदर सो रही थी, बेटी अपने नाना के बगल में चारपाई डालकर सो गई। रात करीब 11 बजे उसका मोबाइल बजा तो नाना ने अपनी नातिन को जगाया। वर्षा ने फोन रिसीव किया और बात करते-करते बाहर चली गई। भोर पहर जब नाना की आंख खुली तो नातिन को न पाकर उसकी मां को आवाज लगाई। इस दौरान पूरा परिवार और पड़ोसी आ गये। वर्षा की खोजबीन शुरू कर दी। घर से कुछ दूरी पर बने पशुबाड़े में उसका शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकला था और शरीर नीला पड़ गया था। जबकि, कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। रिटायर्ड जज की भतीजी से वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और खुद एसएसपी अखिलेश मीणा मौके पर पहुंचे।

नाना के साथ चारपाई पर सो रही थी छात्रा
मृतका के पिता ने बताया कि छोटे भाई कुछ दिन पहले बाराबंकी जिला जज के पद से रिटायर्ड हुये हैं। गुरुवार को वह कानपुर गए थे। घर पर बेटी, पत्नी और हमारे ससुर थे। शाम के वक्त सभी ने भोजन किया और हम नलकूप में सोने को निकल गए। बुजुर्ग ससुर की देखरेख के लिए पत्नी ने बेटी को उनके पास सुला दिया। रात में किसी ने उसके मोबाइल पर कॉल किया और इसके बाद से बेटी लापता हो गई। सुबह जब हमें जानकारी हुई तो हमने खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूरी पर बने पशुबाड़े में नग्न अवस्था में उसका शव मिला। आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और बाद में हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक संदिग्ध युवक को उठा लिया है।
गांव में मच गया हड़कंप
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पुत्री और रिटायर्ड जिला जज की भतीजी की रेप के बाद हत्या की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल खंगाली और उसके आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने कहा- जल्द होगा घटना का खुलासा
एसएसपी ने बताया कि सीओ घाटमपुर व एसओ सजेती पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना का सही खुलासा हो पाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.