scriptनिकाय चुनाव की बजी डुगडुगी, वार्डो की जारी हुई आरक्षण सूची | Reservation list issued by Wardo of Kanpur Municipal Corporation | Patrika News

निकाय चुनाव की बजी डुगडुगी, वार्डो की जारी हुई आरक्षण सूची

locationकानपुरPublished: Oct 08, 2017 10:48:24 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

110 वार्डो की आरक्षण सूची जारी कर दी, जिसमें 60 वार्ड अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, और महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

 Kanpur Municipal Corporation Elections 2017

Kanpur Municipal Corporation Elections 2017

कानपुर. पिछले एक सप्ताह से कानपुर नगर निकाय चुवाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही वर्तमान पार्षदों की धड़कने बढ़ी हुई थीं, लेकिन देर रात नगर निगम ने 110 वार्डो की आरक्षण सूची जारी कर दी, जिसमें 60 वार्ड अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, और महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, वहीं 50 वार्ड सामान्य वर्ग के कैंडीडेट चुनाव के मैदान में उतरेंगे। सूची जारी होने के बाद कईयों के चेहरे खिल उड़े तो कई निराश दिखे। चार बार से चुनाव जीतकर आने वाले महेंद्र नाथ शुक्ला की सीट बच गई, वहीं स्वरूप नगर से तीन बार से पार्षद रहे कमल शुक्ल बेबी का वार्ड भी सामान्य श्रेणी में आने के चलते वो भी टिकट के लिए अपना दवा पेश करेंगे।
60 वार्ड आरक्षित

नगर निकाय चुनाव को लेकर निकाय विभाग ने शासन को पिछले हफ्ते आरक्षण सूची बनाकर भेजी थी जो देररात लखनऊ से कानपुर आ गई, जिसमें कुछ बदलाव के साथ आरक्षण की अधिसूचना देररात को जारी हो गई। शासन ने सामान्य महिला के लिए 25 वार्ड आरक्षित किए हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसी में पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए सात वार्ड आरक्षित हैं। अनसूचित जाति-जनजाति के लिए 14 वार्ड रिजर्व रखे गए हैं। जिनमें एससी-एसटी महिलाओं के लिए पांच वार्ड दिए गए हैं।
मेयर की सीट हो सकती है सामान्य

वहीं कानपुर नगर की मेयर सीट सामान्य हो सकती है। नगर निकाय विभाग ने मेयर किस कटघरी में आएगी इसके लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है और जानकारों की माने तो शहर की सीट में सभी जातियों के लिए चुनाव में उतर सकते हैं। मामले पर अपर नगर प्रशासन विनोद गुप्ता ने बताया कि आरक्ष्ण सूची जारी कर दी गई है। अब आपत्तियां मांगी जाएंगी, लेकिन ये आरक्षण सूची लगभग तय मान लेनी चाहिए। सामन्य वार्डों की संख्या 50 है। वहीं इसबार आरक्षण सूची में महिलाओं को ज्यादा जगह दी गई है।
अधिकतर भाजपा पार्षदों के वार्ड बचे

कानपुर में भाजपा के करीब 40 पार्षद हैं, इनमें से अधिकतर वार्ड की आरक्षण सूची में ज्यादा फेरबदल नहीं किया गया। महेंद्र नाथ शुक्ल, कमल बेबी शफकल, झुनझुनवाला, पप्पू पांडेय, मीनू गुप्ता, अशोक चंद्र तिवारी, नवीन पंडित कमल के लिए फिर से इन्हीं वार्डों से अपनी दावेदारी कर सकते हैं। पप्पू पांडेय ने कहा कि विष्णुपूरी से वो 2012 में निर्दलीय चुनाव जीते थे, लेकिन इसबार भाजपा का सिंबल मिलने की उममीद है। वहीं कमल बेबी शुक्ल ने बताया कि हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा हाईकमान 2017 में हमें ही टिकट देकर चुनाव के मैदान पर उतारेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो