scriptबर्रा थाना क्षेत्र से रिटायर्ड फौजी का पुत्र गायब, नौकरी गया था फिर नहीं लौटा | Retired army's son missing since 3 December. | Patrika News

बर्रा थाना क्षेत्र से रिटायर्ड फौजी का पुत्र गायब, नौकरी गया था फिर नहीं लौटा

locationकानपुरPublished: Dec 05, 2020 11:37:33 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– 3 दिसंबर से गायब है युवक

बर्रा थाना  क्षेत्र से रिटायर्ड फौजी का पुत्र गायब, नौकरी गया था फिर नहीं लौटा

बर्रा थाना क्षेत्र से रिटायर्ड फौजी का पुत्र गायब, नौकरी गया था फिर नहीं लौटा

कानपुर. घर से नौकरी कि नहीं निकला था फिर वापस नहीं आया। 3 दिसंबर से गायब अपने बेटे की चिंता में माता पिता की हालत खराब है। मन आशंकाओं से भर रहा है उन्हें भय है कि कहीं उनकी बेटी की भी स्थिति पूर्व में हुई अपहरण के बाद हत्या की तरह ना हो जाए। उन्होंने पुलिस से खोज तेज करने की मांग की। गायब युवक श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में काम करता है।

बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्रा 8 निवासी रजत चतुर्वेदी (27) पुत्र अनूप चतुर्वेदी विगत 3 दिसंबर को ऑफिस गया था। लेकिन फिर वापस नहीं आया। देर रात तक ना आने से परेशान परिवारीजन ने फोन करके बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन रजत का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परिवार वालों ने रात में खोजबीन की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इस संबंध में सेना से रिटायर रजत के पिताजी अनूप चतुर्वेदी ने कहा कि काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्हें आशंका है कि संजीत और सुनील की तरह उनके भी पुत्र के साथ कुछ गलत ना हो जाए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई तेज करने की मांग की। उल्लेखनीय है इसके पूर्व बर्रा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले संजीत और सुनील यादव का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। जिससे रजत के पिता भयभीत हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो