scriptपुरानी रंजिश का बदला 3 वर्ष के मासूम से लिया, मचा कोहराम | Revenge of old enmity with 3-year-old boy, created chaos | Patrika News

पुरानी रंजिश का बदला 3 वर्ष के मासूम से लिया, मचा कोहराम

locationकानपुरPublished: Apr 18, 2021 09:38:29 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

एयर पिस्टल से 3 वर्षीय मासूम की हत्या

पुरानी रंजिश का बदला 3 वर्ष के मासूम से लिया, मचा कोहराम

Patrika

कानपुर. कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई जिसमें पुरानी रंजिश के कारण 3 वर्षीय मासूम की एयर गन से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई। घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन मासूम को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण मासूम की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें

कोई पत्नी ऐसा भी करती है जैसा इन्होंने किया, पुलिस को करना पड़ा हस्ताक्षेप

घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव का है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के निवासी युवराज (3) पुत्र प्रभात अपने ननिहाल महाराज थाना क्षेत्र अंतर्गत महोली आया था। गांव में वह बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच मौका देख कर मोहित सिंह उर्फ चंदन युवराज को अपने साथ ले गया और एयर गन के साथ उसने उसकी फोटो खींची। परिजनों ने कहा कि एयरगन से उसने युवराज पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महाराज थाना पुलिस ने परिजन की तहरीर पर संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो