script

अब मुस्लिम महिलाएं भी बिना किसी मेहरम के करेंगी हज की यात्रा: रीता बहुगुणा जोशी

locationकानपुरPublished: Oct 09, 2017 06:05:36 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी सरकार सबका साथ-सबका विकास के तहत कार्य कर रही है।

Rita Bahuguna Joshi

Rita Bahuguna Joshi

कानपुर. उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने कानपुर पहुंचीं। यहां डेंजर क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी सरकार सबका साथ-सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। कई सालों से मुस्लिम महिलाएं हज की यात्रा नहीं कर पाती थीं। इसी के चलते केंद्र सरकार ने नई हज नीति बनाई और अब मुस्लिम महिलाएं बिना किसी मेहरम के हज यात्रा कर सकेंगी। जोशी ने बिगड़ी कानून व्यवस्था के साथ ही सांप्रदायिक हिंसा के प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि पिछली सरकारों के कचरे को हमारी सरकार साफ कर रही है। सांप्रदसयिक हिंसा की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी।
नई हज नीति में आधी आबादी को मिली जगह

प्रदेश सरकार की कैबिनेट मिनिस्टर रीता बहुगुणा जोशी सोमवार को कानपुर के डेंजर क्लब पहुंचीं। यहां उन्होंने मोदी और योगी सरकार का गुणागान करते हुए बताया कि अब मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम के हज की यात्रा कर सकेंगी। नई नीति में मोदी सरकार हज सब्सिडी के खत्म होने के बाद गरीब मुसलमानों को हज यात्रा का सस्ता विकल्प मुहैया कराने पर भी विचार कर रही है। इस नीति के तहत 45 साल की उम्र पार चुकी चार या उससे अधिक मुस्लिम महिलाएं एक साथ हज यात्रा पर जा सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी मेहरम के साथ जरूरत नहीं होगी। कानपुर में हुए सांप्रदायिक हिंसा पर मिनिस्टर ने कहा कि सरकार पूरी घटना की जांच करवा रही है। अराजक तत्वों को पकड़ा भी जा रहा है और कुछ को जेल भेजा गया है।
फर्जी एनकांटर पर कुछ इस तरह से दिया जवाब

कैबिनेट मिनिस्टर ने विरोधी दलों के नेताओं के जरिए लगाए जा रहे आरोप कि योगी सरकार निर्दोषों को पुलिस एनकाउंटर में मरवा रही है का जवाब देते रीता बहुगुणा ने कहा कि हां इन लोगों को दर्द जरूर होगा, क्योंकि इन्हीं ने इनको पाल पोशकर तैयार किया है। योगी सरकार अपराधियों पर कोई नरम रूख नहीं अख्तियार करेगी। छह माह के दौरान कई नामी अपराधी जेल के अंदर हैं। महिलाएं पहले से ज्यादा अब सुरक्षित हैं। योगी सरकार मुस्लिम महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। आने वाले दिनों में ये महिलाएं विकास की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगी। तीन तलाक पर जोशी ने कहा कि ये हमारी मुस्लिम महिलाओं की बड़ी जीत है। अब कोई पुरुष मोबाइल के जरिए तीन तलाक नहीं कह सकता।
कांग्रेस के पास नेतृत्व की कमी

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहीं रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ रही है। पार्टी के पास नेतृत्व की कमी है और इसी के चलते जनता से जुड़ नेता एक-एक कर दल को छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रश्न पर जोशी ने कहा कि पार्टी अभी 40 से 50 सीटों पर है और अगर इनके हाथों में बागडोर आ जाएगी तो दल का क्या होगा भगवान जानेï? जोशी ने सपा और बसपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि एक ने पिता और चाचा के चलते प्रदेश को डुबोया तो मायावती ने जनता की कमाई से अपनी तिजोरी भरी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने जा रही है और 2019 में फिर मोदी सरकार सत्ता में आएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो