कानपुर

सपा से गठबंधन कर रालोद लड़ सकती यूपी विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच चल रही वार्ता- रालोद प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि तो 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद और सपा पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है।

कानपुरSep 29, 2021 / 06:44 pm

Arvind Kumar Verma

सपा से गठबंधन कर रालोद लड़ सकती यूपी विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच चल रही वार्ता- रालोद प्रदेश अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. राष्ट्रीय लोकदल (RLD Party) एवं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के गठबंधन को लेकर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष (RLD State President) ने संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियों के अध्यक्षों के बीच गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही है। सबकुछ ठीक रहा तो 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद और सपा पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है। रालोद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा. मसूद (RLD State President Dr. Masood) ने कानपुर के रामादेवी चौराहे के समीप स्वागत कार्यक्रम के दौरान मीडिया से वार्ता के दौरान यह बात कही।
भाजपा सरकार पर प्रदेश अध्यक्ष ने किये तीखे प्रहार

उन्होंने कहा कि भाजपा पर तीखे प्रहार किए। कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। बेतहासा बढ़ती महंगाई से जनता कराह रही है। अब प्रदेश की जनता भाजपा को नकारना चाहती है। इसलिए जनता की समस्या को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद व सपा गठबंधन कर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच बातचीत चल रही है। दोनों पार्टियों मिलकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त कर प्रदेश में विकास करेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.