scriptट्रैक्टर के नीचे दबीं रहीं कई महिलाएं, देखिए कैसे खींच-खींचकर निकाला, चीख-पुकार सुनकर सहम गए लोग | Road Accident in Kanpur Dehat UP Hindi News | Patrika News

ट्रैक्टर के नीचे दबीं रहीं कई महिलाएं, देखिए कैसे खींच-खींचकर निकाला, चीख-पुकार सुनकर सहम गए लोग

locationकानपुरPublished: Nov 15, 2017 08:56:19 am

लहूलुहान महिलाएं दर्द से छटपटाने लगीं…

ट्रैक्टर के नीचे दबीं रहीं कई महिलाएं, देखिए कैसे खींच-खींचकर निकाला, चीख-पुकार सुनकर सहम गए लोग

ट्रैक्टर के नीचे दबीं रहीं कई महिलाएं, देखिए कैसे खींच-खींचकर निकाला, चीख-पुकार सुनकर सहम गए लोग

कानपुर देहात. रसूलाबाद के ताजपुर गांव से महिलाओं से भरा ट्रैक्टर महेंद्र नगर गांव एक देव स्थान पर झंडा चढ़ाने जा रहा था। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक नाबालिग था और तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा। जब ट्रैक्टर महेंद्र नगर के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर नाले की तरफ पलट गया और ट्रैक्टर में सवार ग्रामीणों में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग ट्राली के नीचे दब गए। महिलाओं की चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दबे लोगों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया। जहां लहूलुहान महिलाएं दर्द से छटपटाने लगीं। तत्काल ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। वहीं गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू की है।
मनौती का झंडा चढ़ाने जा रहे थे सभी

थानाक्षेत्र रसूलाबाद के ताजपुर गांव निवासी अजब सिंह के घर की महिलायें किसी मनौती को लेकर झंडा चढ़ाने महेंद्र नगर स्थित गुदरिया बाबा जा रही थीं। गांव के महाराज सिंह के ट्रैक्टर पर सभी महिलायें सवार हुयी थीं। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर को महाराज सिंह का 14 वर्ष का पुत्र टिल्लू चला रहा था। महेंद्र नगर से कुछ दूर पहले एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे एक खड्डे में जा गिरा। जिससे ट्राली में सवार ताजपुर निवासी महिलाएं श्यामा देवी, विमला देवी, केशकली, शांती देवी, लक्ष्मी देवी, अर्चना देवी, भूरी देवी, राम प्यारी, बिटान देवी, पिंकी, जूली, अनीता देवी सहित तिलक सिंह नीचे दब गए।
ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

महिलाओं की चीख पुकार सुनकर मदद के लिये महेंद्र नगर के काफी तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायलों को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला और रसूलाबाद सीएचसी भिजवाया। लहूलुहान दर्द से कराहते घायलों
का आनन-फानन में चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। वहीं गम्भीर घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया। आकस्मात दर्जन भर से अधिक लोगों के दबने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और एकाएक अस्पताल में भीड़ एकत्रित होने से अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची रसूलाबाद पुलिस ने जांच पडताल शुरू की। रसूलाबाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो