दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में रविवार को हुई बैठक के बाद यह बात निकलकर सामने आई। प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ अनुपम के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चिंतन शिविर अक्टूबर महीने में आयोजित किया जाएगा। 8 से 10 अक्टूबर के बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई। प्रांत प्रचारक श्री राम ने बताया कि संघ का मूल्य कार्य शाखा के माध्यम से व्यक्ति का निर्माण करना है। अपने सेवा कार्य के माध्यम से संघ 2025 तक हर गांव तक पहुंचने का लक्ष्य बना रही है। हर खलियान में शाखा लगाने पर विचार कर रही है।
प्रांत प्रचारक डॉ अनुपम ने बताया कि चिंतन शिविर का उद्देश्य 2025 तक तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसके लिए प्रांत कार्यवाह सह प्रांत कार्यवाह भी प्रवास करेंगे। आगामी 8 से 10 अक्टूबर तक सरसंघचालक कानपुर में रहेंगे। इस दौरान पहली बार सर संघ चालक के सामने स्वयंसेवक के द्वारा बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा। इधर चिंतन शिविर की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।