कानपुर

कानपुर में हुई हिंसा पर सांसद सत्यदेव पचौरी का बड़ा बयान, साजिश रची गई

सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा जुम्मे के दिन मुस्लिम पक्ष एकत्र होता है। तो दंगा भड़काने का काम किया गया। उसी दिन पूर्व नियोजित बंद का आह्वान किया था। कानपुर का अमन चैन बिगाड़ने का काम किया गया। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। 15-20 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कानपुरJun 04, 2022 / 07:43 am

Narendra Awasthi

कानपुर में हुई हिंसा पर सांसद सत्यदेव पचौरी का बड़ा बयान, साजिश रची गई,महाराणा प्रताप जयंती मनाई,महाराणा प्रताप जयंती मनाई,कानपुर में हुई हिंसा पर सांसद सत्यदेव पचौरी का बड़ा बयान, साजिश रची गई,कानपुर में हुई हिंसा पर सांसद सत्यदेव पचौरी का बड़ा बयान, साजिश रची गई

कानपुर की घटना को लेकर सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि यह सुनियोजित घटना थी पहले से ही बंद का आह्वान किया गया था। जुमे की नमाज में इकट्ठा हुए और दंगा भड़काने का काम किया गया। जानबूझकर कानपुर का अमन चैन खराब करने का साजिश रची गई है। सांसद सत्यदेव पचौरी कानपुर की घटना के बाद उक्त विचार व्यक्त किया। बोले मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इधर देर रात जिला प्रशासन ने बेकनगंज क्षेत्र में पैदल गस्त किया। इस मौके पर डीएम, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

सांसद ने कहा कि जुमे की नमाज में एकत्र होने के बाद मुस्लिम पक्ष ने दंगा भड़काने का प्रयास किया है। पहले से ही सुनियोजित बंदे की आह्वान की गई थी जबरन हिंदुओं की दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया गया विरोध करने पर उन पर पथराव हुआ मारपीट आगजनी करने लगे। प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि भविष्य में कोई इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना करें।

 

यह भी पढ़ें: शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद कानपुर में पथराव और बम बाजी, आधा दर्जन घायल

पुलिस आयुक्त ने कहा

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। लगभग 15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अचानक एक भीड़ सड़क पर उतरती है और नारेबाजी करने लगी। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिस में पत्थरबाजी भी हुई। मौजूद फोर्स ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया और माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले 15-20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी जगह पुलिस गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इस वक्त स्थिति सामान्य है और पुलिस गश्त कर रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.