scriptसीमाएं भाजपा से नही बल्कि गरीब किसानों के जवान बेटों से है- अखिलेश यादव | sapa akhilesh yadav comment upon bjp party in meeting kanpur dehat | Patrika News

सीमाएं भाजपा से नही बल्कि गरीब किसानों के जवान बेटों से है- अखिलेश यादव

locationकानपुरPublished: Apr 17, 2019 08:16:17 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया। इसीलिए भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

akhilesh yadav

सीमाएं भाजपा से नही बल्कि गरीब किसानों के जवान बेटों से है- अखिलेश यादव

कानपुर देहात-जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। राजनीतिक दलों का मतदाताओं को रिझाने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। वीआईपी मानी जाने वाली कन्नौज लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव फिर मैदान में हैं। कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा कन्नौज लोकसभा के दायरे में आने के चलते आज प्रत्याशी डिम्पल के साथ आये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशाल जनसभा की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे उत्साहित गठबंधन नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि भाजपा ने कहा था कि काला धन वापस आएगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कहां गया कालाधन और किसको मिली नौकरी। भाजपा ने जनता को धोखा दिया। इसीलिए भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। अब भाजपा सेना के नाम से भाजपा वोट मांग रही है, लेकिन देश की रक्षा तो गरीब किसान के बेटे कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाए और लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर पुनः वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का मान मोदी जी ने नहीं, बल्कि किसान के बेटे ने बढ़ाया है, जो गांव से जाकर बॉर्डर पर अपनी जान जोखिम में डालकर खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा ने वादा किया था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे और इंटरमीडिएट के बच्चों को लैपटॉप देंगे, लेकिन आज तक किसी को लैपटॉप नहीं मिला और न ही रोजगार दिया गया। जबकि समाजवादी पार्टी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। आज गांव गांव लोगों के हाथों में लैपटॉप हैं। वही बसपा की नीलम कठेरिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का मतदाता हर हाल में डिंपल यादव को वोट करें और भारी मतों से जिताकर कर दिल्ली भेजें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो