scriptघर में पति के साथ दूसरी को देखकर बीबी ने पति के सामने किया खतरनाक काम | Seeing another woman in husband's house, wife set fire to house | Patrika News

घर में पति के साथ दूसरी को देखकर बीबी ने पति के सामने किया खतरनाक काम

locationकानपुरPublished: Oct 25, 2019 01:39:40 pm

मिट्टी का तेल डालकर घर में लगा दी आग, पुलिस कर रही पड़ताल

घर में पति के साथ दूसरी को देखकर बीबी ने पति के सामने किया खतरनाक काम

घर में पति के साथ दूसरी को देखकर बीबी ने पति के सामने किया खतरनाक काम

कानपुर। पति-पत्नी के बीच कितना भी विवाद या तनाव हो पर कोई बीबी अपने पति के साथ दूसरी औरत बर्दाश्त नहीं कर सकती। ऐसा ही कुछ घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल (पुरवा) में हुआ। यहां पति से अलग रह रही महिला जब अचानक अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि घर में पहले से ही दूसरी महिला मौजूद है। बस यही देखकर उसका पारा चढ़ गया। अपना रिश्ता खतरे में देख गुस्साई पत्नी ने घर में मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने प्रयास करके आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विवाद के चलते पति से अलग रहती थी
घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल निवासी सोनू सोनकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसका अपनी पत्नी नीलम से कई महीनों से विवाद चल रहा था, जिससे नीलम इन दिनों रामसारी गांव में रह रही थी। इधर नीलम को जानकारी मिली कि सोनू ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति के घर पहुंची तो उसने दूसरी महिला को देखा।
गुस्से में आपा खो बैठी पत्नी
नीलम ने जब दूसरी महिला से घर में होने की वजह पूछी तो वह कोई ठीक जवाब नही दे सकी। नीलम ने ज्यादा पूछा तो वह वह महिला विवाद करने लगी। इस पर नीलम घर के भीतर से मिट्टी का तेल ले आई और छिडक़ कर आग लगा दी। घर में लगी आग देख मौके पर आये पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची तो घर में मौजूद महिला भाग निकली। चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि सोनू को बुलाया गया है उसके आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो