scriptइस वजह से केंद्रीय मंत्री को वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया बासी खाना | served bad food vande bharat trean to minister sadhvi niranjan jyoti | Patrika News

इस वजह से केंद्रीय मंत्री को वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया बासी खाना

locationकानपुरPublished: Jun 10, 2019 12:00:26 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और अन्य यात्रियों को घटिया और बासी खाना परोस दिया गया।

served bad food vande bharat trean to minister sadhvi niranjan jyoti

इस वजह से केंद्रीय मंत्री को वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया बासी खाना

कानपुर। मोदी सरकार के रेलमंत्री पियूष गोयल ट्रेन में यात्रियों को बेहतर भोजन और अन्य सुविधाएं मिलने के चाहे जितने वादे कर लें, पर जमीन में हकीकत पहली की तरह ही चल रही हैं। बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मोदी सरकार की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को घटिया व बासी खाना परोसा गया। नाराज मंत्री ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराने के साथ रेलमंत्री को पूरे मामले में अवगत कराने की बात कही है। मंत्री ने कहा रेलवे के अधिकारी सिर्फ कमीशनखोरी के चलते यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दर्ज कराई शिकायत
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बनारस से चलकर दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई। उनके साथ आईआईटी कानपुर अमन करकरे समेत अन्य यात्री एक्जिक्यूटिक कोच संख्या ई-1 में बैठे थे। रात करीब आठ बजे पेट्री कार के कर्मचारी खाना लाए। किट खोला तो पूरा खाना बासी था। मंत्री ने कोंच अटेंडेंट से पूछा तो उन्होंने कहा खाना आया है और वही दिया जा रहा है। नाराज मंत्री ने शिकायत पुस्तिका में कम्पलेन दर्ज करा दी।

लैंडमार्क से आता है खाना
मंत्री ने रेलवे के स्टॉफ से पूछा कि ये खाना कहां से मंगवाया जाता है। जिस पर उन्होंने बताया कि कानपुर लैंडमार्क आता है। रेल में सफर रहे यात्रियों में से बीएनएसी कॉलेज के प्रचार्य डॉक्टर विवेक द्धिवेदी ने बताया कि जैसे ही खाने का डिब्बा खोला गया। उसके अंदर रखे पराठे और पनीर से बदबू आ रही थी। सरकार को इस पर सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। यात्री मोनू के मुताबिक रेलवे के अफसर कमीशन के चलते होटल से गुधवत्तारविहीन भोजन की खरीदारी कर यात्रियों को बीमार कर रहे हैं।

रेलमंत्री से करूंगा शिकायत
मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि हमारे कोंच में ही नही अन्य कोच में भी घटिया भोजन यात्रियों को परोसा गया। जो यात्रियों के साथ सीधा-सीधा छलावा हैं रेलवे के कर्मचारी कुछ पैसों के लालच में यात्रियों को बीमार कर रहे हैं। मंगलवार को मैं रेलमंत्री पियूष गोयल से मिलकर शिकायत करूंगी। जिस होटल से खाना आता है उसका ठेका निरस्त किए जाने की भी बात करूंगी। पूरे मामले की जांच भी कराई जाएगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो