scriptरघुराज शाक्य को कानपुर की सौंपी जिम्मेदारी, शिवपाल के साथ आएंगे मुलायम के करीबी | Shivpal did the SP leaders in the front In charge made the ex mla | Patrika News

रघुराज शाक्य को कानपुर की सौंपी जिम्मेदारी, शिवपाल के साथ आएंगे मुलायम के करीबी

locationकानपुरPublished: Sep 25, 2018 03:22:12 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

शिवपाल यादव ने खास रणनीति के तहत संगठन का किया विस्तार, मुलायम के करीबियों को दी जगह

Shivpal did the SP leaders in the front In charge made the ex mla

रघुराज शाक्य को कानपुर की सौंपी जिम्मेदारी, शिवपाल के साथ आएंगे मुलायम के करीबी

कानपुर। सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यूपी में अपने फौजियों को तैयार कर अखिलेश यादव के खेमें में हलचल पैदा कर दी है। कभी मुलायम सिंह के खास रहे पूर्व विधायक रघुराज शाक्य को कानपुर का प्रभारी बनाया गया है। प्रभार मिलते ही पूर्व विधायक एक्शन में आ गए हैं और जल्द ही शहर आकर सगंठन के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 फहत करने के लिए मंथन करेंगे। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व अब यूपी में नहीं रहा। मुलायम सिंह और शिवपाल के चलते पार्टी की रफ्तार बड़ी थी, लेकिन कुछ लोगों के चलते साइकिल पूरी तरह से ट्रैक से उतर चुकी है और सूबे की जनता सेक्युलर मार्चे की तरफ देख रही है।

शिवपाल के चलते दिया था इस्तीफा
रघुराज सिंह शाक्य सपा से दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव में समाजवादी कुनबे में शुरू हुई रार और शिवपाल को हाशिए पर ढकेले जाने के बाद उन्होंने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। रघुराज सिंह शाक्य इटावा जिले के जसंवतनगर इलाके के धौलपुर खेडा गांव के रहने वाले है। राजनीति में रघुराज को स्थापति करने का श्रेय क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव को जाता है। यही वजह रही कि पार्टी में जब अखिलेश शिवपाल विवाद चरम पर था, तब रघुराज सिंह शाक्य ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा से विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देकर शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए थे। अब जब शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा बना लिया है तो शाक्य भी उसमें शामिल हो गए और उन्हें कानपुर का प्रभारी बनाया गया।

जल्द कानपुर में होगी बैठक
सेक्युलर मोर्चा का प्रभारी बनाए जाने के बाद रघुराज सिंह शाक्य ने बताया कि जल्द ही वह शहर आकर पार्टी से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे। मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ लोग का सत्ता सुख विरासत में मिलती है तो कुछ लोग खून-पसीना बहाकर जनता के जनप्रतिनिधि बनते हैं। शाक्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव समेत सैकड़ों लोगों ने मिलकर लोहिया जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए सपा की नींव रखी। सत्ता मिलते ही कुछ गलत लोग पार्टी में शामिल कर लिए गए और उन्हीं के चलते आज नेता की पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। पूर्व विधायक ने मुलायम सिंह के साइकिल यात्रा में शामिल होने पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। हां इतना जरूर कहा कि हम भी बुलाएंगे तो मुलायम सिंह आएंगे और सेक्युलर मोर्चा को आर्शीवाद देंगे।

ओबीसी-मुस्लिमों को दिया पद
शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी के 14 मंडल के प्रभारियों के नाम तय करने के बाद उनकी घोषणा भी कर दी है। शिवपाल अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने में जुट गए हैं। शिवपाल ने अपनी पार्टी के 14 मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया। लखनऊ में राम सिंह यादव, आगरा में देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ में राम दर्शन यादव, कानपुर में रघुराज सिंह, इलाहाबाद में प्रकाश राय, गोरखपुर में डॉक्टर एमपी यादव, फैजाबाद में प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ में यक्षपाल सिंह, झांसी में विष्णुपाल सिंह, वाराणसी में देवेंद्र सिंह, बस्ती में बाबू राम निषाद, बरेली में फरहत मियां और मेरठ में डॉक्टर मगरूर त्यागी प्रभारी बनाए गए हैं।

30 से महिला विंग करने लगी काम
शिवपाल यादव की महिला विंग भी 30 सितबंर के बाद अस्तित्व में आ जाएगी। इसकी शुरूआत कानपुर से खुद शिवपाल यादव तीन सौ महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर करेंगे। संगठन के विस्तर पर कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने बताया कि अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले समाजवादी पार्टी के अंदर नेताओं की विकराल समस्या हो जाएगी। सपा से खार खाए कई दिग्गज नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होने के लिए मिलकर तैयार हैं। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सपा के अलावा बसपा, कांग्रेस और बीजपी से उपेक्षित नेताओं को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। सेक्यूलर मोर्चा पूरी तैयारी के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगा और गरीबों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो