शिवपाल यादव ने कहा पार्टी लड़ेगी पंचायत का चुनाव, 2022 में प्रसपा के सहयोग से ही बनेगी सरकार
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे बिधनू, जीत का दिया मंत्र, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप।

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिधनू पहुंचे। यहां उनका 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रसपा प्रमुख ने कहा कि इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी उतरेगी और जीत दर्ज करेगी। इसलिए अभी से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं। पहली फतह के बाद 2022 में पार्टी कह प्रचंड जीत होगी और बिना हमारे सहयोग के अगली सरकार नहीं बनेंगी।
दमखम से लड़ेगे चुनाव
प्रगतिशील समारजवादी पार्टी की तरफ से शनिवार को बिधनू में कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में हम पूरे दमखम के साथ उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे। पंचायत चुनाव के बाद पार्टी की नजर 2022 के विधानसभा चुनाव में हैं। प्रसपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और यूपी में अगली सरकार बनवाने में अहम रोल निभाएगी।
भाजपा पर लगाए आरोप
शिवपाल यादव ने कहा भाजपा पर आरोप लगाते हुए हिंदू-मुस्लिम के जरिए लोगों को भटका रही है। देश इस वक्त गंभीर हालात में गुजर रहा है। बैंकें बंद हो रहीं हैं। खुद के पैसों के लिए लोगों को बैंकों के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है। जनविरोधी सरकार की रवागनी 2022 में यूपी की जनता कर देगी।
किसान परेशान
शिवपाल ने कहा कि आवारा मवेशी के कारण किसान पहले से ही परेशान था। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। किसानों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दे रही। प्रसपा किसानों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।
403 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। शिवपाल ने कहा कि दो वर्ष की कड़ी मेहनत के चलते प्रसपा यूपी के सभी जिलों में गांव, वार्ड, ब्लाॅक, कस्बा और बूथों तक पहुंच चुकी है। ये पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से हुआ है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमा बेरिया ने कहा इन हालातों के बीचसिर्फ प्रसपा ही है जो मात्र एक विकल्प है। प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि असली ताकत का प्रदर्शन प्रसपा पंचायत चुनाव में दिखाकर 2022 के मिशन का आगाज करेगी।
कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव रामनेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में फतह का मंत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन राजपाल यादव ने तथा मंच की अध्यक्षता राम सजीवन यादव ने की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आशीष चैबे ,दीपू पांडे ,ऋषि दुबे, सचिन वोहरा, राकेश रावत ,किसलए दीक्षित, हेमलता शुक्ला, हाजी अलाउद्दीन वारसी ,राजू खन्ना ,प्रमोद अग्रहरी, हाजी अयूब आलम , प्रभात गहरवार, अभिषेक यादव मनीष रहमत,वीरेंद्र सोनी, डीके बाथम आदि उपस्थित रहे
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज